अंकिता भंडारी- वायरल ऑडियो का मामला, उर्मिला सनावर का मोबाइल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा

 

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में ऑडियो वायरल करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर का मोबाइल फोन जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित सेंट्रल फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। साथ ही वॉयस सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब एसआईटी ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

पिछले दिनों पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें वीआईपी का जिक्र हुआ था। इसके बाद प्रदेश में हलचल तेज हो गई थी। इस मामले में बहादराबाद, झबरेड़ा थाने के अलावा देहरादून में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और एसआईटी का गठन कर दिया गया था। पिछले दिनों उर्मिला ने एसआईटी के सामने पेश होकर बयान दर्ज कराए थे। अगले दिन सुरेश राठौर से भी पूछताछ हुई थी।

बीते सप्ताह उर्मिला सनावर ने कोर्ट पहुंचकर अपना मोबाइल फोन जमा करा दिया था और वॉयस सैंपल भी लिए गए थे। पूर्व विधायक ने भी कोर्ट में पेश होकर वॉयस सैंपल दिए थे। अब एसआईटी ने जांच के लिए मोबाइल फोन चंडीगढ़ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

और पढ़े  ऋषिकेश: स्वामी चिदानंद सरस्वती ने नवनियुक्त राज्यपाल को दी बधाई, कहा-अनुभवों का लाभ प्रदेश को मिलेगा
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…