हल्द्वानी- जाम और जलभराव से मुक्ति की कार्ययोजना पर काम शुरू, 229.82 करोड़ से मिलेगी दोनों समस्याओं से निजात

Spread the love

 

 

ल्द्वानी की सूरत बदलने और इसे एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में मंगलवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। सांसद अजय भट्ट ने तीनपानी में आयोजित एक कार्यक्रम में 229.82 करोड़ रुपये की केंद्र पोषित महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। यह पूरी परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हल्द्वानी के लिए की गई विशेष विकास घोषणाओं का हिस्सा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि शहरवासियों को लंबे समय से ट्रैफिक जाम और मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता था। इस परियोजना को इन्हीं दो मुख्य समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके तहत शहर की मुख्य धमनियों यानी नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड का न केवल चौड़ीकरण होगा बल्कि उनका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट. भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पार्षद मनोज जोशी, पार्षद संजय पांडे, पार्षद रुकमणी बिष्ट, पार्षद रईस अहमद आदि लोग मौजूद थे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़, 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलने की कामना
  • Related Posts

    कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love