हल्द्वानी- रामपुर रोड पर बैटरी की दुकान में पूरी रात लगी आग,टला बड़ा हादसा 

 

ल्द्वानी के रामपुर रोड पर टीपी नगर से 100 मीटर ऊपर शंकर भगत के बैटरी की दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। आग का कारण तो पता नहीं चला लेकिन दुकान पूरी रात जलती रही। दुकान में रखी 50 से ज्यादा बड़ी बैटरी और कार बाइक की 40 से ज्यादा बैटरियां जल गईं। दुकान के बगल में एक वाहन की एजेंसी और दूसरी तरफ अन्य दुकानें भी थी। यदि आग दुकान से बाहर आती तो रामपुर रोड पर बड़ा हादसा हो सकता था।

शहर के छठ पूजा सेवा समिति के उपाध्यक्ष व रामपुर रोड निवासी शंकर भगत की बैटरी की दुकान रामपुर रोड पर है। शनिवार की रात आठ बजे के करीब दुकान बंद कर वह घर चले गए। सुबह छह बजे दुकान से धुआं निकलने की सूचना पर पहुंचे तो अंदर का नजारा उनके सपने तोड़ दिया। दुकान में कुछ नहीं बचा था। बैटरी और उसके रैक तक राख बन चुके थे। धधकती आग तो नहीं थी लेकिन इसकी गर्माहट और धुआं रात की कहानी बयां कर रहा था। दुकान स्वामी ने बताया कि आग पूरी रात फैली। दुकान की तीनों दीवार तथा छत काले पड़ गए थे। दुकान का रैक, 12 से ज्यादा इन्वर्टर, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पांच हजार से ज्यादा नगदी जलकर राख हो गई। दुकान में अब केवल सफेद राख बची है।

एफएसओ मिन्दर पाल सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी ही कंट्रोल रूम को नहीं थी। फिर भी मौके पर टीम भेजी जा रही है।

और पढ़े  देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…