हल्द्वानी- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के अभद्र बयान से नाराज महिला कांग्रेसी, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला

Spread the love

 

 

ल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के महिलाओं के खिलाफ दिए अभद्र बयान से कांग्रेस में गुस्सा है। महानगर महिला कांग्रेस ने शनिवार को बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन कर मंत्री रेखा आर्य का पुतला फूंका।

महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू का बयान बेहद शर्मनाक है। गिरधारी की ऐसी सोच उनकी मानसिक विकृति को दर्शाती है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के प्रति उनकी सोच सभ्य समाज में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। यहां वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागीरथी बिष्ट, उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट, तलत एहतेशाम, भावना भट्ट, रेनू तोमर, सविता गुरुरानी, गीता बहुगुणा, पुष्पा जोशी, सुनीता टम्टा आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां
  • Related Posts

    2026 उत्तराखंड बोर्ड- 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे आएगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे घोषित करने की तारीख और समय एलान कर दिया है। ताजा बोर्ड 25 अप्रैल,…


    Spread the love

    देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे: कनेक्टिविटी से कनेक्ट, डबल इंजन सरकार की वोटरों के हर पहलू से जुड़ने की कोशिश

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे के जरिए दिल्ली वाया यूपी होते हुए देहरादून की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। इस परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम के जरिए डबल इंजन सरकार ने वोटरों…


    Spread the love