नैनीताल- नैनीझील में मिला क्रिसमस से लापता युवक का शव , इलाके में मचा हड़कंप

 

नैनीताल जिले में गोल्ज्यू मंदिर के पास नैनीझील में एक युवक का शव उतराता दिखने से खलबली मच गई। मृतक की शिनाख्त मल्लीताल निवासी युवक के रूप में हुई है जो क्रिसमस से लापता था।

जानकारी के अनुसार शनिवार को ठंडी सड़क किनारे झील में राहगीरों को एक शव उतराता दिखाई दिया। लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मल्लीताल कोतवाली से एसएसआई दिनेश जोशी व एसआई दीपक कार्की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नाव चालकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त मल्लीताल पिलग्रिम लॉज निवासी रोहन शर्मा (20) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि युवक 25 दिसंबर से लापता था। इसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज की गई थी। युवक डीएसबी कॉलेज में पड़ता था।

 

कोतवाल हेम पंत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के संबंध में परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: दिसंबर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं भोजनमाताओं का बढ़ेगा मानदेय, प्रतिनिधिमंडल CM से मिला
  • Related Posts

    BJP कार्यसमिति की बैठक: बोले सीएम धामी- डबल इंजन ने किए बड़े काम, दिल्ली से कम हुई उत्तराखंड की दूरी

    तीसरी बार जनता का आशीर्वाद लेने के लिए चुनावी समर में कूदने जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड के विकास के…

    हरिद्वार: उर्मिला सनावर ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, अंकिता हत्याकांड में न्याय का मुद्दा उठाया

    रविवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने हरिद्वार पहुंचकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात की। कनखल स्थित मठ में उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में न्याय की मांग उठाते हुए…