Rajnath: राजनाथ सिंह ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, ढाका उच्चायोग जाकर शोक संदेश में लिखी ये बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग गए और वहां उन्होंने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने खालिदा जिया के निधन पर एक शोक संदेश पर हस्ताक्षर भी किए। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी भी दी।

राजनाथ सिंह ने खालिदा जिया को श्रद्धांजलि दी
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, ‘नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश के उच्चायोग जाकर बांग्लादेश की पूर्व पीएम और बीएनपी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन पर दुख जताया और शोक संदेश पर हस्ताक्षर किए। हमारी प्रार्थनाएं परिवार और बांग्लादेश के लोगों के साथ हैं।’

 

30 दिसंबर को हुआ था खालिदा जिया का निधन
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का बीते मंगलवार सुबह छह बजे ढाका में निधन हो गया था। वे 80 साल की थीं और पिछले काफी समय से बीमार थीं। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ बांग्लादेश के संसद परिसर में खालिदा जिया को दफनाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री को उनके दिवंगत पति जियाउर रहमान की कब्र के बगल में ही सुपुर्द ए खाक किया गया। भारत की तरफ से विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर खालिदा जिया को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। डॉ. जयशंकर ने ढाका में खालिदा जिया के बेटे और बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान से भी मुलाकात की थी और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हस्ताक्षरित शोक पत्र भी सौंपा था।

संबंधों में सुधार की कवायद
गौरतलब है कि बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही वहां हिंसा और अराजकता का माहौल है। वहां अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। भारत ने इसे लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सामने नाराजगी भी जाहिर की। बांग्लादेश में भारत विरोध भी बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर भी दोनों देशों के संबंधों में थोड़ा रूखापन आया है। इस बीच पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में जुटा है। ऐसे हालात में अब विदेश मंत्री का खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने ढाका जाना और गुरुवार को राजनाथ सिंह का बांग्लादेश उच्चायोग जाकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देना भारत द्वारा संबंधों को बेहतर करने की कूटनीतिक पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

और पढ़े  दिल्ली: जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, सीईसी के इस्तीफे की मांग,हिरासत में कई आप कार्यकर्ता
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…