दिल्ली: जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, सीईसी के इस्तीफे की मांग,हिरासत में कई आप कार्यकर्ता

एसआईआर प्रक्रिया के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में नागरिक मार्च शुरू हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के नेतृत्व में निकाला जा रहा मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहा है। वहीं प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक की खबर भी सामने आई है।  मार्च में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा समेत सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न छात्र संगठनों के सदस्य शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडिया गेट की ओर मार्च कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जनपथ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर आवाजाही रोक दी है। यहां से गुजरने वाले लोगों पर पुलिसकर्मी नजर रख रहे हैं। मौके पर धीरे-धीरे पुलिस की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

फिरोज शाह रोड पर भी आरएएफ और दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस मार्च में शामिल लोगों की आवाजाही पर नजर रख रही है। आयोजकों के अनुसार, मार्च एसआईआर प्रक्रिया के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला जा रहा है।

 

आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इंडिया गेट की ओर मार्च कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके साथ बदसलूकी कर रही है। उन्होंने कहा, ‘वे मुझे उठाकर इधर-उधर ऐसे फेंक रहे हैं, जैसे मैं कोई फुटबॉल हूं। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है, फिर भी वे अपने ही एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे और न ही एसीपी को गिरफ्तार कर रहे हैं।’

और पढ़े  दिल्ली में पकड़ी 'ड्रग्स क्वीन': ड्रग से बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी, गोल्ड-कैश जब्त, राजस्थान तक फैला नेटवर्क
  • Related Posts

    कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर BJP का राहुल गांधी पर तीखा हमला,कहा- परिवार ने अब तक एक शब्द नहीं बोला

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को प्रेस वर्ता की। उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार पर गांधी परिवार की चुप्पी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने पूरे…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: पुलिस अफसरों पर तीन महिला पत्रकारों ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शनिवार को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दिल्ली…