बड़ी कार्रवाई:- मौलाना तौकीर के करीबी वाजिद बेग के बरातघर पर गरजा बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Spread the love

रेली में 26 सितंबर को शहर में बवाल कराने के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी प्रॉपर्टी डीलर वाहिद बेग के बरातघर पर भी मंगलवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुलडोजर चलाया। सुबह 11:30 से बीडीए की पोकलेन मशीन और दो बुलडोजर बरातघर को जमींदोज करने में जुट गए। कार्रवाई शुरू होने के दौरान कुछ महिलाओं में विरोध जरूर किया था, लेकिन पुलिस बल की सक्रियता से उनका विरोध प्रदर्शन काम नहीं आया और बीडीए ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

 

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी गांव में स्थित वाहिद बेग के बरातघर को ध्वस्त करने की कार्रवाई का कारण बीडीए मानचित्र स्वीकृत न होना बता रहा है। बरातघर को जमींदोज करने के लिए जिला प्रशासन ने मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में रामजन्म यादव को तैनात कर रखा है। साथ में एटीएम सिटी सौरभ दुबे भी मौजूद हैं। यहां पुलिस फोर्स का नेतृत्व एसपी सिटी मानुष पारीक कर रहे हैं। जबकि बीडीए की तरफ से संयुक्त सचिव दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर हैं।

BDA bulldozer demolished Wajid Beg wedding hall in Bareilly
सुनवाई के अवसर को वाहिद ने की अनदेखी
बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर वाजिद वेग ने ग्राम फरीदापुर चौधरी, सिकलापुर रोड पर लगभग 400 वर्ग मीटर में बाउंड्री कवर करते हुए बरातघर का निर्माण कर रखा है। स्थल पर कोई स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया। इस मामले में वाहिद बेग को छह अक्तूबर को नोटिस भी जारी किया गया था। इसी दिन बरातघर को सील किया गया था।

नोटिस पर सुनवाई के लिए 18 अक्तूबर की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर पेश नहीं हुआ। फिर 11 नवंबर को वाहिद बेग की तरफ से उनके भाई आविद वेग हाजिर हुए थे और सील खोलने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर शासन में दायर पुनरीक्षणवाद वाजिद वेग बनाम बीडीए में विशेष सचिव के स्तर से चार नवंबर को जारी आदेश की प्रति प्रस्तुत की गई थी।

और पढ़े  अयोध्या-  140 पन्नों की एसआईटी रिपोर्ट से बढ़ी हलचल, चढ़ावा चोरी मामले के विस्तृत तथ्य और साक्ष्य जोड़े गए
BDA bulldozer demolished Wajid Beg wedding hall in Bareilly
विशेष सचिव ने जारी किए थे आदेश 
बीडीए के संयुक्त सचिव ने बताया कि वाहिद बेग के भाई की तरफ से प्रस्तुत की गई विशेष सचिव के आदेश के प्रति में निर्देश दिए गए थे कि पुनरीक्षणकर्ता को सुनवाई का अवसर प्रदान कर उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरणों के लिए मॉडल भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा मॉडल जोनिंग रेगुलेशन्स 2025 के आलोक में प्रकरण का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें। जिसके क्रम में संपूर्ण कार्रवाई के बाद अब वाहिद बेग के बरातघर को ध्वस्त किया जा रहा है।
बरातघर में रची गई थी साजिश 
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बीडीए द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाने रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि 26 सितंबर को शहर में बवाल के मामले की जांच में यह प्रकाश में आया है कि यहां फरीदापुर चौधरी में मीटिंग हुई थी, जिसमें साजिश रची गई थी। हालांकि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बीडीए नियमानुसार कर रहा है।   

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: चढ़ावा चोरी की वजह से भंग हो सकता है राम मंदिर ट्रस्ट, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरह होगी व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय…


    Spread the love

    लखनऊ में 1 लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तरप्रदेश की लखनऊ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस टीम के साथ हुई एक मुठभेड़ के…


    Spread the love