Bangladesh: कोलकाता में बांग्ला पोक्खो का विरोध मार्च, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा का लगाया आरोप

Spread the love

इंकलाब मंच के प्रवक्ता उस्मान हादी का शव शुक्रवार शाम सिंगापुर से ढाका पहुंचा था। आज उस्मान हादी का जनाजा थोड़ी ही देर में जातीय संसद भवन से निकलेगा। जनाजे में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हिंसा की आशंका को देखते हुए बांग्लादेश में आज अलर्ट है। वहीं हालात को देखते हुए भारतीय सीमा पर भी बीएसएफ अलर्ट है।

 

कोलकाता में बांग्ला पोक्खो ने निकाला विरोध मार्च

बंगाली राष्ट्रवादी संगठन बांग्ला पोक्खो ने शनिवार को यहां बांग्लादेश उप उच्चायोग तक एक विरोध मार्च निकाला, जिसमें पड़ोसी देश में सांप्रदायिक ताकतों द्वारा हिंदुओं पर हमलों का आरोप लगाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दक्षिण कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग कार्यालय से कुछ दूरी पर रोक दिया। काले झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में सांप्रदायिकता और दक्षिणपंथी ताकतों के खिलाफ नारे लगाए, और आरोप लगाया कि वहां हिंदू बंगालियों पर हमले किए जा रहे हैं।

गुरुवार रात बांग्लादेश के कई हिस्सों में हमले और तोड़फोड़ हुई, जिसमें चट्टोग्राम में सहायक भारतीय उच्चायुक्त के आवास पर पत्थर फेंकना, प्रमुख अखबारों के कार्यालयों पर हमले और बंगबंधु मेमोरियल म्यूजियम में तोड़फोड़ शामिल है, यह सब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस द्वारा प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत की पुष्टि के तुरंत बाद हुआ।

अंतरिम सरकार ने एक्स पर एक बयान में कहा है कि बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को मैमनसिंह शहर में कथित ईशनिंदा के आरोप में दीपू चंद्र दास को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और उसके शव को आग लगा दी। यह आरोप लगाते हुए कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं, बांग्ला पोक्खो के महासचिव गर्गा चटर्जी ने कहा, “दीपू दास की क्रूर हत्या दिखाती है कि बांग्लादेश एक हिंसक राष्ट्र बन गया है।” उन्होंने मांग की कि भारत सरकार तुरंत बांग्लादेश के साथ सभी व्यापारिक और राजनयिक संबंध तोड़ दे।

और पढ़े  दुनिया ने खोया पहाड़ों का 'सुपरहीरो': एवलांच से हार गए निर्मल पुर्जा, काराकोरम की बर्फ बनी काल

 


Spread the love
  • Related Posts

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love

    2026 सावन सोमवार: आज सावन का पहला सोमवार, जानें पूजा मुहूर्त और शिवलिंग पर क्या चढ़ाना होगा शुभ

    Spread the love

    Spread the loveसावन का पहला सोमवार आज, 3 अगस्त 2026 को है। यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दिन शिवलिंग…


    Spread the love