नैनीताल: पिता और भाई ने जिलाधिकारी को बताया जान का खतरा, डीएम ने शस्त्र लाइसेंस कर दिया निरस्त

 जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए पर्याप्त आधार के बाद बलौट निवासी विकास किरौला का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

डीएम ने बताया कि विकास किरौला पुत्र जीएस किरौला निवासी बलौट भुजियाघाट थाना नैनीताल के खिलाफ उपलब्ध अभिलेखों एवं तथ्यों से संज्ञान में आया है कि उसका अपने पिता एवं सगे भाई के साथ संपत्ति संबंधी विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त वाद से यह स्पष्ट होता है कि पारिवारिक सदस्यों के बीच दुश्मनी है। लाइसेंसधारक के पिता एवं सगे भाई ने भी अपने जीवन को लेकर भय व्यक्त किया है। डीएम ने कहा है कि भूमि एवं संपत्ति से जुड़े पारिवारिक विवाद संवेदनशील होते हैं। शस्त्र की उपलब्धता स्थिति को और गंभीर बना सकती है। जिलाधिकारी ने संभावित खतरे को देखते हुए लाइसेंस को निरस्त करने के आदेश दिए।

और पढ़े  उत्तराखंड: पूर्व cm हरीश रावत के पीए रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा, मिला सोना और इम्पोर्टेड घड़ियां
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…