नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय को 2025 का राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार

 

कुमाऊं विश्वविद्यालय को वेटरंस इंडिया की ओर से वर्ष 2025 का राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष 13 संस्थानों में स्थान दिया गया है। विद्यार्थियाें में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक सेवा, युवा सशक्तीकरण और मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी और प्रेरणादायी पहल करने के लिए यह पुरस्कार विवि को मिला है।

16 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. डीएस रावत ने पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल की ओर से यह पुरस्कार दिया गया है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। रावत ने कहा कि विगत दो वर्षों में विश्वविद्यालय ने एनसीसी एवं एनएसएस गतिविधियों को सशक्त करने, ग्रामीण क्षेत्रों को अपनाने, सामाजिक उत्थान में सक्रिय सहभागिता, छात्रों के लिए प्रेरक व्याख्यान और रक्षा कर्मियों के सम्मान के लिए विशेष कार्यक्रमों जैसी अनेक सार्थक पहल की है। विवि की इस उपलब्धि पर कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रावल, डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. संजय पंत, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. रीतेश साह, प्रो. एचसीएस बिष्ट, डॉ. उमंग आदि ने हर्ष जताया है।
और पढ़े  हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत बहे 3 युवक, एसडीआरएफ ने दो को बचाया, चालक लापता
  • Related Posts

    हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल

    चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम…

    बागेश्वर में दोहरा हत्याकांड: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

    बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के नरगवाड़ी गांव में सोमवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर…