चमोली- नीति घाटी के मेहरगांव में 4 आवासीय मकानों में लगी भीषण आग, जलकर राख हुए आशियाने

चमोली जनपद में नीती घाटी के मेहरगांव कैलाशपुर में चार आवासीय मकानों में अचानक आग लग गई। इस दौरान सभी मकान स्वाह हो गए। इन दिनों इन गांवों के ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास स्थलों पर जनपद के निचले क्षेत्रों में हैं, जबकि कुछ लोग गांव में ही हैं। मकानों में आग लगने की सूचना मिलने पर मलारी में स्थित चौकी से आईटीबीपी के जवान भी मौके पर पहुंचे। मगर आग की लपटें तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

 

ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्र शेखर वशिष्ठ ने बताया कि मकानों में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आजकल लोगों ने अपने मकानों को छोड़ा हुआ है। गांव में भालू ने कुछ घरों को नुकसान पहुंचाया है। इसी को देखने कुछ लोग गांव में गए थे। आईटीबीपी को मौके पर भेजा गया है। आग बुझने का प्रयास किया जा रहा है।

 

और पढ़े  चारधाम यात्रा का नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, संख्या 56.18 लाख पार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…