गाजियाबाद: बैग में मिला महिला का शव, किराया वसूलने गई थीं दीपशिखा… रात तक नहीं लौटीं,फिर मिली लाश

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की ओरा सुमेरा सोसाइटी के फ्लैट में एक महिला का शव लाल रंग के बैग में मिला। महिला की पहचान सोसाइटी के ही अन्य फ्लैट में रहने वाली दीपशिखा शर्मा के रूप में हुई है

एसीपी नंदग्राम ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 11.15 बजे थाना नंदग्राम पर हत्या की सूचना मिली थी। थाना नंदग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच एवं पूछताछ में पाया गया कि उमेश शर्मा कि पत्नी दीपशिखा शर्मा निवासी एम-105 ओरा सुमेरा सोसाइटी राजनगर एक्सटेंशन में अपने दूसरे फ्लैट पर किराया लेने गयी थी।

वह देर रात्रि तक वह नहीं पहुंचीं तो उनकी मेड को शक हुआ और वह उस फ्लैट मे गई। संदिग्धता के आधार पर उस घर कि तलाशी ली, जहां पर एक लाल बैग मे दीपशिखा शर्मा के शव को बरामद किया गया है। किरायेदारों के नाम अजय गुप्ता एवं आकृति गुप्ता है। दोनों पुलिस हिरासत में हैं। परिवारजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

और पढ़े  ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…