बेरीपड़ाव / हल्दूचौड़: हल्दूचौड़ पुलिस ने अवैध शराब के साथ गौरव आर्या को किया गिरफ्तार

Spread the love

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों में लिप्त, तथा अवैध रूप से शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, एसपी / क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत दिनांक 13.12.25 को मोबाइल गश्त तथा संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा गौला गेट हल्दूचौड़ क्षेत्र से अभियुक्त गौरव आर्या उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र राजू आर्या निवासी गौला गेट बेरीपड़ाव हल्दूचौड़ कोतवाली लालकुआ नैनीताल को 48 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब व 28 क्वार्टर इंपीरियल ब्लू मार्का अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर नंबर 238/25 धारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजिकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम

▪️उ0नि0 शंकर नयाल
▪️का0 मनीष कुमार
▪️का0 गुरमेज सिंह
▪️का0 कुबेर राणा


Spread the love
और पढ़े  चमोली- राजेंद्र सिंह की हत्या का 42 दिन बाद खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love