Messi Event:- मेसी के दौरे पर स्टेडियम में तोड़फोड़,कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के कार्यक्रम में नाराज फैंस ने जमकर तोड़फोड़ मचा दी। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस की नाराजगी इस कदर हावी थी, उन्होंने पूरे स्टेडियम को तहस-नहस कर लिया। इस बीच कोलकाला पुलिस ने पहली कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त को गिरफ्तार कर लिया है।

 

घटना सॉल्ट लेक स्टेडियम तक ही सीमित रही: पुलिस
जावेद शमीम ने आगे कहा कि, “शांति तत्काल बहाल करनी होगी। इसका ध्यान रखा गया है। यातायात सामान्य है। सभी लोग अपने-अपने घर लौट चुके हैं। घटना सॉल्ट लेक स्टेडियम तक ही सीमित है। यह एक बड़ी घटना है। हम इस मामले में सक्रिय हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि सॉल्ट लेक स्टेडियम में आज जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसे दंडित किया जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ हर तरह की कार्रवाई की जाए।”

घटना की जांच के लिए समिति की गठित
पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि जिन दर्शकों ने टिकट खरीदे हैं, उन्हें उनकी पूरी राशि वापस मिलनी चाहिए। डीजीपी ने कहा कि प्रशंसकों में किसी तरह का गुस्सा या बेचैनी थी, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि मेसी खेलने नहीं आ रहे हैं। जबकि कार्यक्रम की योजना यह थी कि वे यहां आएंगे, दर्शकों का अभिवादन करेंगे, कुछ विशिष्ट लोगों से मिलेंगे और फिर चले जाएंगे।

और पढ़े  पाकिस्तानी PM शरीफ का दावा- 24 घंटे में US-ईरान शांति समझौता संभव, ट्रंप-अराघची का रुख क्या?

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने घटना के तुरंत बाद एक जांच कमेटी बना दी है जो सभी पहलुओं को देखेगी। डीजीपी ने कहा कि  स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

एफआईआर दर्ज, हालात अब सामान्यः एडीजी
दूसरी ओर राज्य पुलिस के एडीजी (कानून-व्यवस्था) जावेद शमीम ने कहा है कि पत्रकारों से कहा कि एफआइआर दर्ज कर ली गई है। हालात अब सामान्य है। सब सुरक्षित वापस चले गए हैं। हम स्थिति पर नजर रखे हैं। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानूनी प्रक्रिया जारी है। प्रशंसकों को जो गुस्सा है कि उनके साथ धोखा हुआ है, इसमें क्या हुआ, कैसे हुआ यह सब गहन जांच के बाद पता चलेगा। जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक्शन जरूर लिया जाएगा। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि जिन प्रशंसकों के साथ धोखा हुआ है, उन्हें मुआवजा मिले और इन सभी बातों पर ध्यान दिया जाएगा।

आखिर क्यों भड़का फैंस का गुस्सा?
बता दें कि स्टेडियम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी के अचानक स्टेडियम छोड़ा, जिससे नाराज फैंस भड़क उठे। फैंस अपने पसंदीदा स्टार फुटबॉलर को देखने के लिए भारी कीमत पर टिकट लेकर पहुंचे थे। लैप ऑफ ऑनर के बाद मेसी के जल्दी निकलते ही फैंस ने कुर्सियां और बोतलें फेंककर विरोध जताया, जिसके तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

और पढ़े  संकट: तेजी से बढ़ता तापमान 2030 तक तोड़ देगा 1.5 डिग्री की सीमा, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची धरती की गर्मी

Spread the love
  • Related Posts

     G7 Summit Evian- आज पीएम मोदी जी7 देशों के सम्मेलन में शरीक होंगे, चीन के बढ़ते निर्यात पर होगी चर्चा, यूरोपीय अर्थव्यवस्था पर इसके असर का मुद्दा भी उठेगा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के एवियन में आज से शुरू हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह उनकी दो देशों की यात्रा का तीसरा चरण है। दो…


    Spread the love

    भारत में लगी टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 21 जून को NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love   केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का फैसला किया है। नीट 2026 की पुनर्परीक्षा के चलते सरकार ने यह कदम…


    Spread the love