यूट्यूबर ने गाय को चिकन मोमोज खिलाए-  गोरक्षकों ने युवक को पकड़कर पहले जमकर लगाई मार, फिर पुलिस के हवाले किया

Spread the love

गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में गाय को चिकन मोमोज खिलाने पर युवक को पीटने का मामला सामने आया है। गोरक्षकों ने युवक की जमकर धुलाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक सोशल मीडिया एप पर मिले टास्क पर मोमोज खा रहा था। टास्क पूरा नहीं करने के चलते उसने बचे मोमोज गाय को खिला दिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

 

राजस्थान प्रवासी दिवस- जयपुर में पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस का उद्घाटन,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया आगाज

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी ऋतिक दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए इंग्लिश ऑनर्स का स्टूडेंट है। इसके पिता दुकानदार और मां डॉक्टर हैं। ऋतिक को सोशल मीडिया एप पर मोमोज खाने का टास्क मिला। वेब प्रिज्म एप पर लाइव स्ट्रीमिंग होकर मोमोज खाने लगा। ऐसे में एक गाय उसकी और आती है। दो प्लेट मोमोज खाने के बाद ऋतिक से और मोमोज नहीं खा गए, जिस पर उसने गाय की ओर प्लेट करके मोमोज खिला दिए।

 

लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान युवक की वीडियो वायरल होकर गौरक्षकों तक पहुंच गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक की पकड़कर धुनाई कर डाली। साथ ही युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने हिंदू संगठन की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इसके बाद उसे बेल मिल गई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में शामिल होने के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। – मनोज, एसएचओ, सेक्टर-56 थाना

और पढ़े  बंगाल फतह कर भाजपा ने रचा इतिहास: राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी को दी बधाई, जीत को बताया ऐतिहासिक जनादेश

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया में जंग खत्म करने की तैयारी?: आगे बढ़ी ईरान-अमेरिका वार्ता, युद्धविराम पर जल्द बन सकती है सहमति

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव और संकट को खत्म करने की दिशा में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में बड़ी प्रगति होती दिखाई दे रही है। सीएनएन…


    Spread the love

    Scam: 900 करोड़ घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the love   राजस्थान में जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले की जांच में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार…


    Spread the love