राजस्थान प्रवासी दिवस- जयपुर में पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस का उद्घाटन,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया आगाज

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। जयपुर में आज पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में देश-दुनिया के कई बड़े बिजनेसमैन पहुंचे हैं।

 

इंडस्ट्रियल पार्क शुरू करने की घोषणा
अग्रवाल ने कहा कि वे यहाँ इंडस्ट्रियल पार्क शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें दो करोड़ से लेकर 200 करोड़ रुपये तक की उद्योग इकाइयाँ लगाई जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यकाल में राज्य में व्यापार करना पहले की तुलना में और आसान हुआ है। वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि अब तक वेदांता ने राजस्थान में तीन लाख करोड़ रुपये टैक्स के रूप में राजकीय कोष में जमा करवा दिए हैं।

देश का सबसे बड़ा फर्टिलाइजर प्लांट और चोप स्टेडियम जल्द शुरू हो
वेदांता ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि उनका सपना है कि राजस्थान में हिंदुस्तान का सबसे बड़ा फ़र्टिलाइजर प्लांट स्थापित किया जाए। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि प्रदेश में चोप स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए।

 

निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि आज दुनिया में यदि कोई निवेशक या उद्यमी भारत आता है, तो उसकी पहली पसंद राजस्थान बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि पचास साल पहले किसी ने नहीं सोचा था कि राजस्थान की धरती के नीचे पूरी दुनिया के लिए खनिजों का विशाल भंडार छिपा है।

और पढ़े  राजस्थान: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन बच्चे घायल, जर्जर भवन पर लगा ताला

उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पंजाब पूरे देश को अनाज देता है, उसी तरह राजस्थान में पूरी दुनिया को खनिज उपलब्ध कराने की क्षमता है। अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि अब राज्य में माइनिंग गतिविधियों को बढ़ाने का समय आ गया है, क्योंकि यहाँ जिस प्रकार के खनन क्षेत्र (पैचेज़) मौजूद हैं, वैसी संरचना दुनिया में कहीं और नहीं मिलती।

अनिल अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान की धरती के नीचे मौजूद क्षमता इतनी विशाल है कि इस पर वह पूरी रात चर्चा कर सकते हैं। यहाँ खनिजों के 40 तरह के विशिष्ट पठार हैं, जो दुनिया के किसी अन्य हिस्से में नहीं पाए जाते।

 

 

कार्यक्रम में देश-विदेश से शामिल उद्योग-व्यापार जगत के मेहमान

 

कार्यक्रम में देश-विदेश से शामिल उद्योग-व्यापार जगत के मेहमान 

क्रम नाम पद कंपनी
1 अनिल अग्रवाल चेयरमैन वेदांता ग्रुप
2 हरि मोहन बांगुर चेयरमैन श्री सीमेंट
3 दीपाली गोयनका सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर वेलस्पन लिविंग
4 माधव सिघानिया ज्वाइंट एमडी जेके सीमेंट
5 प्रिया अग्रवाल चेयरपर्सन हिंदुस्तान जिंक
6 अंजलि सिंह चेयरपर्सन आनंद ग्रुप
7 उमेश चौधरी वाइस चेयरमैन व एमडी टीटागढ़ रेल सिस्टम्स
8 गिरीश अग्रवाल प्रमोटर व डायरेक्टर डीबी कॉर्प
9 मोतीलाल ओसवाल एमडी व सीईओ मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज
10 अनिल गुप्ता चेयरमैन केईआई लिमिटेड
11 बिनोद चौधरी चेयरमैन चौधरी ग्रुप
12 रोहित साबू प्रेसिडेंट व सीईओ नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज
13 प्रदीप कुमार खेरूका एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बोरोसिल रिन्यूएबल्स
14 श्रीकांत सोमानी चेयरमैन व एमडी सोमानी सेरामिक्स
15 अमिताभ भट्टाचार्य फाउंडर डायरेक्टर बांग्लानाटोक डॉट कॉम

 

 

मोती डूंगरी स्थित मंदिर में गणेश जी के दर्शन करने पहुंचे सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानी दिवस के अवसर पर मोती डूंगरी स्थित मंदिर में गणेश जी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

और पढ़े  लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा सोशल मीडिया?: दुनियाभर में 35% लोगों की राय, प्यू का 37 देशों में सर्वे

राजस्थान प्रवासी दिवस- जयपुर में पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस का उद्घाटन,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया आगाज

  • Related Posts

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…

    नॉर्वे पर भड़के हैं ट्रंप: बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल,भारत-पाकिस्तान पर किया ये दावा

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने से नाराज हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए हैं, इसलिए उन्हें हर युद्ध के लिए एक यानी कुल…