एक और बदमाश का एनकाउंटर- 50 हजार का इनामी समयदीन मुठभेड़ में ढेर, घिरा तो पुलिस पर किए अंधाधुंध फायर

Spread the love

 

त्तरप्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। शामली जिले की थानाभवन और बाबरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार देर रात थाना थानाभवन और थाना बाबरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ मे 50 हजार रुपये के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी समयदीन उर्फ सामा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

अपराधी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने बताया कि समयदीन, निवासी मोहल्ला रायजादगान थाना कांधला, जो कुछ समय से जनता कॉलोनी ऊरुकेरे जनपद तुमकुर (कर्नाटक) में छिपकर रह रहा था।

 

शामली का कुख्यात अपराधी था। उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थी।

समयदीन ने पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग
देर रात पुलिस को सूचना मिली कि समयदीन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में सक्रिय है। जानकारी मिलते ही थाना थानाभवन एवं थाना बाबरी पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देखते ही समयदीन ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

घायल को अस्पताल में ले जाया गया
एसपी के अनुसार, पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें समयदीन घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भारी मात्रा में हथियार बरामद
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। इनमें एक 9 एमएम की पिस्टल, दो खोखा कारतूस, एक पिस्टल .32 बोर, दो खोखा कारतूस, एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा तथा चार जिंदा कारतूस शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समयदीन गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन मामलों में वांछित था। पुलिस उसकी आपराधिक कुंडली खंगालने में जुटी है ताकि उसके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

एसपी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता और बहादुरी की सराहना करते हुए टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ पूरी तरह नियमों और आत्मरक्षा के तहत की गई। पुलिस का दावा है कि आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, जिससे जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रह सके।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- महंत अवनीश दास महाराज के सानिध्य में श्रीसीताराम जी की प्राण-प्रतिष्ठा, गुरु पूजन और विशाल संत-भंडारे का भव्य आयोजन
  • Related Posts

    अयोध्या पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- चढ़ावा चोरी पाप नहीं, महापाप’, कानून के साथ भगवान भी देंगे दंड

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका संतों और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु…


    Spread the love

    अयोध्या- हनुमानगढ़ी के संतों ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन, रामनाम और प्रसाद भेंट कर दिया आशीर्वाद, बोले— 2027 में फिर संभालें प्रदेश की बागडोर

    Spread the love

    Spread the love       समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में…


    Spread the love