गोवा अरपोरा रेस्टोरेंट अग्निकांड: फुकेट भागे सौरभ और गौरव लूथरा, इंटरपोल की मदद ले रही गोवा पुलिस

Spread the love

 

 

गोवा के अरपोरा में नाइटक्लब में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद दो मुख्य आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा देश से बाहर चले गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए अब इंटरपोल की सहायता ली जा रही है, जबकि एक अन्य आरोपी भारत कोहली को दिल्ली से पकड़कर ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाया गया है। पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज होते ही एक टीम दिल्ली भेजी गई थी, जहां आरोपियों के घर पर रेड की गई। घर पर वे नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस ने नोटिस चिपकाया। जांच में सामने आया कि 7 दिसंबर की सुबह 5.30 बजे दोनों आरोपी मुंबई से फुकेट के लिए उड़ान ले चुके थे, जबकि घटना आधी रात के आसपास हुई थी। पुलिस का कहना है कि यह उनके जांच से बचने की नीयत को साफ दर्शाता है।

 

इंटरपोल से मदद ले रही गोवा पुलिस
दोनों के विदेश भागने की जानकारी मिलने पर गोवा पुलिस ने तुरंत मुंबई इमिग्रेशन ब्यूरो से संपर्क किया। इसके बाद सीबीआई के इंटरपोल डिवीजन के साथ समन्वय बनाकर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, दिल्ली से गिरफ्तार किए गए भारत कोहली को गोवा लाकर पूछताछ जारी है। वहीं, मामले में पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों का पोस्टमार्टम हो चुका है और शव परिवारों को सौंप दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम लगातार काम कर रही है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- श्री राम बल्लभा कुंज के पूर्वाचार्य हरिनाम दास वेदांती को पुण्य तिथि पर नमन कर संत महंतो धर्माचार्यों ने पुष्पांजलि अर्पित किया

 

सात दिन में सेफ्टी ऑडिट का आदेश
भीषण आग हादसे में 25 लोगों की मौत के बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएसए) ने गोवा के सभी नाइटक्लब, रेस्तरां, बार, इवेंट वेन्यू और ऐसे ही प्रतिष्ठानों को सात दिनों के भीतर आंतरिक सुरक्षा ऑडिट करने का आदेश दिया है। यह रिपोर्ट जिला प्रशासन, फायर सर्विसेज या एसडीएमए की अधिकृत टीमों द्वारा कभी भी जांच के लिए मांगी जा सकती है। सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर लाइसेंस रद्द करने से लेकर कानूनी कार्रवाई तक होगी।

 

एडवाइजरी के मुताबिक जगह-जगह अधिकतम क्षमता का बोर्ड लगाना होगा और किसी भी हालत में भीड़ को निर्धारित सीमा से अधिक नहीं बढ़ने दिया जाएगा। सभी अलार्म, स्मोक और हीट डिटेक्टर, स्प्रिंकलर, हाइड्रेंट, होज रील और फायर एक्सटिंग्विशर पूरी तरह कार्यशील होने चाहिए। सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी आपातकालीन निकास खुले और रोशन हों, साथ ही निकासी मार्ग पर कोई अवरोध न हो। कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण देने, हर शिफ्ट में एक फायर सेफ्टी अधिकारी नियुक्त करने और समय-समय पर निकासी ड्रिल करने को भी अनिवार्य किया गया है।

सात दिन में सभी प्रतिष्ठानों का होगा ऑडिट
सभी प्रतिष्ठानों को सात दिनों के भीतर आंतरिक सुरक्षा ऑडिट करना होगा और रिपोर्ट जिला प्रशासन व फायर सर्विसेज को उपलब्ध रखने का आदेश दिया गया है। उल्लंघन की स्थिति में प्रतिष्ठान बंद करने, लाइसेंस निलंबित करने या रद्द करने के साथ ही आपदा प्रबंधन अधिनियम व अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। शनिवार रात अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। जांच में यह सामने आया है कि क्लब के पास फायर विभाग का NOC नहीं था और लाइसेंस भी अधूरे दस्तावेजों पर जारी किया गया था। आग के दौरान छोटे एग्जिट गेट और संकरे पुल के कारण लोग बाहर नहीं निकल पाए, जिससे बड़ी संख्या में मौतें हुईं।

और पढ़े  योगी सरकार का बड़ा फैसला, मेधावियों के साथ अब निराश्रित-दिव्यांग छात्राओं को भी मिलेगी स्कूटी

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। गृह…


    Spread the love

    अयोध्या- सर्वम हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी सेंटर का भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love      चूड़ामणि चौराहा के निकट स्थित सर्वम हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अस्पताल परिसर में फिजियोथेरेपी…


    Spread the love