छठवीं के छात्र हार्ट अटैक से की मौत, प्रधानाचार्य बोले- परीक्षा दी..कॉपी जमा की, फिर अचानक गिर गया

Spread the love

 

 

हानगर स्थित मोंट फार्ट इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा छह के छात्र अमेय सिंह (11) पेपर हल करने के बाद सीट पर बैठे। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और चंद मिनट बाद मौत हो गई। डॉक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की आशंका जताई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। अमेय की मौत ने पूरे परिवार, रिश्तेदार और स्कूल प्रशासन व विद्यार्थियों को झकझोर कर रख दिया।

 

कॉलेज के प्रधानाचार्य जीनू अब्राहम ने बताया कि कॉलेज परिसर में शुक्रवार को यूनिट टेस्ट-2 की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान विकासनगर के सेक्टर तीन निवासी अमेय अचानक बेहोश हो गए। कक्ष निरीक्षक ने विद्यालय प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद अमेय सिंह को कक्षा से विद्यालय के प्राथमिक उपचार कक्ष में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी अमेय को होश नहीं आया। कॉलेज प्रबंधन आनन-फानन अमेय को महानगर स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान छात्र को मृत घोषित कर दिया।

ढाई घंटे तक दी परीक्षा…

प्रधानाचार्य ने बताया कि सुबह आठ बजे से परीक्षा शुरू हुई थी। करीब ढाई घंटे तक अमेय ने परीक्षा दी। इसके बाद वह कॉपी जमाकर अपने स्थान पर बैठ गया। कुछ देर बाद अचानक से वह बेहोश हो गया। अमेय के पिता संदीप सिंह ने थाना प्रभारी विकास नगर को लिखित पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। संदीप सिंह प्रदेश के बाहर नौकरी करते हैं। कुछ महीने पहले ही वह घर आए थे। प्रधानाचार्य ने कहा कि दुख की इस घड़ी में कॉलेज प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी : एएसपी बने विवेचक, अंतिम दौर में पहुंची विस्तृत जांच, एसआईटी 10 दिन में देगी रिपोर्ट

 

अफसर बनना चाहता था अमेय

अमेय का एक छोटा भाई भी है। बेटे की मौत से पि संदीप सदमे में हैं। महानगर अस्पताल में रोते हुए उन्होंने कहा कि मेरा बेटा पढ़ने में तेज था। वह अफसर बनना चाहता था। अंग्रेजी की परीक्षा की वजह से अमेय शुक्रवार को जल्दी उठा था और उसने पढ़ाई भी की थी। वह बेटे को सुबह कॉलेज छोड़ने गए थे तब वह बिल्कुल ठीक था। संदीप ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह बेटे को आखिरी बार देख रहे हैं। कॉलेज से अचानक फोन आया कि बेटे की तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया।

अमेय की मौत से कॉलेज में पसरा संन्नाटा

अमेय की अचानक हुई मौत से कॉलेज परिसर में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। विद्यालय के एक शिक्षक ने बताया कि इस तरह की घटना चिंतित कर दे रही है। इतने कम उम्र के बच्चे की अचानक मौत होना विश्वास से परे है। अमेय हर क्षेत्र में तेज था। दोस्तों के साथ खेल में आगे था। अमेय की मौत पर उसका एक दोस्त लगातार रो रहा था, जिसे लोगों ने किसी तरह संभाला।

एक साल पहले भी हुई थी छात्रा की मौत

मोंट फोट कॉलेज में एक साल पहले भी छात्रा मानवी सिंह की मौत हो गई थी। अक्तूबर माह में मानवी सिढ़ियों से गिर गई थीं। गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, स्कूल परिसर में ही मानवी को चक्कर आ गया था। परिजनों ने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया था।

और पढ़े  UP- कर्दमेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में मिलीं चार अदृश्य ऊर्जा रेखाएं

एक दिन के लिए स्कूल बंद, परीक्षाएं रद्द

मोंट फार्ट इंटर कॉलेज प्रशासन ने अमेय सिंह मौत पर गहरा शोक जाहिर किया है। प्रबंधन ने शनिवार को स्कूल बंद करने के साथ ही सभी परीक्षाएं रद्द कर दीं। इस संबंध में सभी अभिभावकों और शिक्षकों को जानकारी भेज दी गई है। प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की घटना से पूरा विद्यालय परिवार हैरान है। हम सभी अमेय के परिवार के साथ हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    Closed: भारी बारिश के चलते यूपी में स्कूल बंद, यहां जारी हुआ आदेश, पढ़ें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए बहराइच और रायबरेली जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश कक्षा 01…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। गृह…


    Spread the love