BJP प्रदेश अध्यक्ष समेत 112 के खिलाफ मामला दर्ज, दीप जलाने के लिए जबरन कर रहे थे पहाड़ी पर चढ़ाई

Spread the love

पुलिस ने शुक्रवार को तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और पार्टी के वरिष्ठ नेता एच राजा समेत 113 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन सभी ने चार दिसंबर को तिरुपनरनकुंद्र पहाड़ी की चोटी पर दीप जलाने के लिए आयोजित एक प्रदर्शन में भाग लिया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दीप स्तंभ तिरुपरमकुंद्रम की छोटी पहाड़ी पर एक दरगाह के पास स्थित है।

इन सभी के खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग करने और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि नागेंद्रन और राजा उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने कल रात कुछ घंटों के लिए हिरासत में लिया था। उन्हें गुरुवार रात करीब 11.20 बजे रिहा किया गया।

 

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर कार्तिगई दीप प्रज्वलित करने का आदेश दिया था। मदुरै पीठ ने चार दिसंबर को जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र में निषेधाज्ञा के आदेश के भी रद्द कर दिया था। आदेश के बाद याचिकाकर्ता, भाजपा के राज्य प्रमुख और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता व हिंदू मुन्नानी के कार्यकर्ता गुरुवार को तिरुपरनकुंद्रम गए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें यह कहते हुए रोक दिया कि पहाड़ी पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी जब इस बात पर अड़े रहे कि वह पहाड़ी पर चढ़ेंगे तो उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्हें पुलिस वाहनों में ले जाया गया और निजी हॉल में बंद कर दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस गिरफ्तारी का विरोध किया और सड़क जाम कर दी। इसके बाद 300 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। सभी को कल रात रिहा कर दिया गया।

और पढ़े  युद्धविराम के बावजूद गाजा में संघर्ष जारी, इस्राइली हमलों में मासूम समेत 4 फलस्तीनियों की मौत

इसके बाद शुक्रवार सुबह तिरुपरनकुंद्रम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत सार्वजनिक शांति भंग करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित सात धाराओं में मामला दर्ज किया।


Spread the love
  • Related Posts

    आज राजस्थान दौरे पर PM मोदी, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे

    Spread the love

    Spread the loveआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान वह राज्य को करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही जोधपुर में…


    Spread the love

    अलविदा खामेनेई: अंतिम विदाई की प्रक्रिया शुरू, इराक जाएगा ताबूत, जहां किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक क्यों है खास?

    Spread the love

    Spread the loveईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा की से पहले उनकी ताबूत लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। अमेरिका और इस्राइल के साथ युद्ध की शुरुआत में…


    Spread the love