मिड डे मील की कढ़ी में मिला चूहा, समय रहते 460 स्कूलों में भोजन वितरण पर रोक, मामले की जांच शुरू

 

जिले में बृहस्पतिवार को मिड डे मील सप्लाई (कढ़ी) में चूहा मिलने की घटना के बाद तत्काल कार्रवाई की गई और लगभग 460 स्कूलों में भोजन का वितरण रोक दिया गया। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में मिड डे मील परोसने पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए।

 

इस्कॉन संस्था की ओर से पहली से आठवीं कक्षा के 377 और छठी से 8वीं तक 77 स्कूलों के विद्यार्थियों को मिड डे मील उपलब्ध कराया जाता था, जो इस रोक से प्रभावित हुए। अचानक भोजन की सप्लाई रुकने से कई स्कूलों में बच्चे भूखे रह गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर मायूसी देखने को मिली।

 

ऐसे हुआ खुलासा
घटना का खुलासा तब हुआ जब सप्लाई टीम खेड़कीदौला सरकारी स्कूल में खाना पहुंचा रही थी। जैसे ही कर्मचारियों ने खाने के कंटेनर खोले, उनमें चूहा पाया गया। गनीमत रही कि यह खाना बच्चों तक नहीं पहुंच पाया और समय रहते सप्लाई रोक दी गई। इस्कॉन द्वारा सप्लाई किए जाने वाले मिड डे मील को लेकर भी पहले कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

और पढ़े  हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आज: लाडो लक्ष्मी का दायरा 3 लाख तक बढ़ाने पर होगी चर्चा
  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…