Accident: हादसे..छात्र सहित महिला की मौत, ट्रैक्टर के नीचे आया युवक, मची चीख-पुकार

 

बरदह थाना क्षेत्र के हदीशा दयालपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे सामने से आ रहे ट्रैक्टर को पास देने में असंतुलित ट्रैक्टर पलट गया। इसमें चालक बीएससी के छात्र नितिन यादव (21) की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शाम तक शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हदीशा दयालपुर निवासी नितिन यादव पढ़ाई करने के साथ वाहन भी चलाता था। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे वह जोताई करने के बाद ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। ट्रैक्टर पर गांव के विजय भी बैठे थे। वह गांव के समीप पहुंचा। इस दौरान सड़क पर दूसरा ट्रैक्टर खड़ा था। खड़े ट्रैक्टर को क्रॉस करते समय उसका ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया।

इस दौरान विजय कूद गया जबकि नितिन उसके नीचे दब गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे निकालकर गोडहरा बाजार में मौजूद डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नितिन अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाते हैं। घटना के बाद परिजनों ने शाम को अंतिम संस्कार कर दिया।

 

वाहन की टक्कर से महिला की मौत
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में बृहस्पतिवार शाम को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। गांव निवासी शीला देवी (45) उपला लेने खेत गई थीं। वहां से लौटते समय सड़क पार करने के दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में शीला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वाहन लेकर चालक भाग गया। खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शीला के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह खेती-बारी कर चार पुत्रों और दो पुत्रियों का पालन-पोषण करती थीं।

और पढ़े  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…