रामनगर: बिहारी टप्पर कॉलोनी पर चलेगी JCB, अवैध रूप से बसे 170 परिवार चिह्नित, पहले इतने मकान होंगे ध्वस्त

रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज स्थित पूछड़ी क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बसाई गई बिहारी टप्पर कॉलोनी पर जल्द ही बुलडोजर चलाने की तैयारी है। इसके लिए वन विभाग और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले चरण में कोसी से सटे 35 आवासों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

रामनगर के ग्राम पूछड़ी में कई वर्ष पहले वन विभाग की करीब 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी गई। कुछ लोगों ने इस भूमि पर स्टांप के माध्यम से प्लॉट भी बेचे। मामला वन विभाग के संज्ञान में आने के बाद भूमि की जांच की गई। जांच के दौरान स्टांप पर जमीन बेचने के मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। भूमि पर बसे 170 परिवारों को चिह्नित कर बेदखली के नोटिस दिए गए। अब वन विभाग ने अतिक्रमण ध्वस्त करने को लेकर तैयारी शुरू करते हुए प्रथम चरण में कोसी से सटे 35 परिवारों को हटाने का निर्णय लिया है। वन विभाग के मुताबिक प्रशासन के साथ मिलकर जल्द ही ध्वस्तीरण की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले महीने पूछड़ी में अतिक्रमण की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को सौंपी है।

 

वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पूछड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई गई बिहारी टप्पर कॉलोनी की जांच की गई। जांच के बाद वन विभाग के साथ मिलकर अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

– प्रमोद कुमार, एसडीएम, रामनगर

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट-: अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी कल से, मैदानी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के आसार

 

पूछड़ी में 170 परिवार वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से रह रहे हैं। प्रथम चरण में कोसी से सटे 35 परिवारों को चिह्नित किया गया है। पुलिस बल मिलते ही प्रशासन के साथ मिलकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

– पीसी आर्या, डीएफओ, तराई पश्चिमी वन प्रभाग

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…