रामनगर- तीन चरणों में बनेगा रामनगर का ड्रेनेज प्लान, पहले चरण के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा

 

 

रामनगर में ड्रेनेज सिस्टम के लिए सिंचाई विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। ड्रेनेज सिस्टम तीन चरणों में बनाया जाएगा। प्रथम चरण के लिए 15 करोड़ की डीपीआर भेजी गई है। सिंचाई विभाग ने नोएडा की एक कंपनी से शहर में पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज प्लान बनाया था। इसमें रामनगर के छह वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल का प्लान तैयार किया गया था। पांच अलग-अलग जोन में बांटकर ढलान के अनुसार पानी को नदी में छोड़ा जाना है। सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पानी निकासी के लिए 23 आउटफॉल बनाए जाने हैं जिन्हें बरसाती नालों से जोड़ा जाना है।

 

रामनगर में ड्रेनेज सिस्टम बनाने के लिए शासन को प्रथम चरण के लिए 15 करोड़ की डीपीआर भेजी है। – अजय जॉन, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग रामनगर।

और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…