आज से नए बदलाव-: एलपीजी गैस कीमतों से लेकर आधार अपडेट के नियमों तक, 1 दिसंबर से लागू हुए ये बड़े बदलाव

Spread the love

र महीने की पहली तारीख नीतियों, दरों और कई प्रक्रियाओं में बदलाव लेकर आती है। आज 1 दिसंबर से कई अहम बदलाव लागू हुए हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है नहीं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज से कुछ बदलाव लागू हुए हैं, जो सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं, कर्मचारियों आदि लोगों को प्रभावित करने का काम करेंगे।

 

आज 1 दिसंबर से जो नए बदलाव लागू हुए हैं उनके बारे में आपको समझना जरूरी है, ताकि आप न केवल अपने बजट और योजनाओं को समय पर अपडेट कर सकें बल्कि भविष्य में होने वाली किसी प्रकार की असुविधा से भी अपने आप को बचा सकें। 1 दिसंबर से कौन कौन से बदलाव प्रभावी हो चुके हैं और वे आपके वित्तीय फैसलों को किस तरह से प्रभावित करने का काम करेंगे आइए जानते…

 

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी गेस की कीमतों में बदलाव करती हैं। 1 दिसंबर से नए बदलाव लागू हो चुके हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की गई है। नई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं। वहीं घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 

आधार से जुड़े नियम

1 दिसंबर से आधार से जुड़ा एक नया नियम भी लागू हो चुका है। इसके तहत आप आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को ऑनलाइन भी भरा जा सकेगा। इसमें डाटा का सत्यापन पैन कार्ड, पासपोर्ट या किसी दूसरे जरूरी सरकारी रिकॉर्ड से किया जा सकेगा। हाल ही में आधार का नया भी लॉन्च किया गया था।

और पढ़े  पीओके में बवाल के बीच एलओसी के करीब बढ़ा पाकिस्तानी सेना का जमावड़ा, सेना प्रमुख मुनीर भी पहुंचे

 

ट्रैफिक से जुड़े नियम

कई राज्यों ने ट्रैफिक से जुड़े कुछ नियम भी लागू किए हैं। अब ऑनलाइन चालान की पेमेंट करने पर आपको अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस देनी पड़ सकती है। वहीं अगर आपके पास PUC प्रमाण पत्र नहीं है तो भारी जुर्माना देना होगा।

 

EPFO

1 दिसंबर से ईपीएफओ ने कई नए बदलाव किए हैं। इसमें UAN-KYC लिंकिंग, ई-नॉमिनेशन, और मासिक पेंशन अपडेट के नियमों में बदलाव किए गए हैं।  वे कर्मचारी जो नॉमिनेशन पूरा नहीं कराते हैं उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

 

एसबीआई एमकैश सर्विस बंद

भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी एमकैश सेवा बंद कर दी है। यह सुविधा 1 दिसंबर से उपलब्ध नहीं होगी। बैंक ने घोषणा की है कि एमकैश के जरिए पैसे भेजने और क्लेम करने की सुविधा 30 नवंबर 2025 के बाद उपलब्ध नहीं होगी। एसबीआई ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे डिजिटल भुगतान के लिए अब अन्य विकल्पों जैसे यूपीआई, आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीएस का उपयोग करें।

Spread the love
  • Related Posts

    इथियोपिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत,कई लापता, इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही

    Spread the love

    Spread the loveइथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों…


    Spread the love

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love