हरिद्वार: बैठक में सभी संतों को न बुलाने पर भड़के,अखिल भारतीय आश्रम परिषद का गठन करने की घोषणा की

Spread the love

 

र्द्धकुंभ मेला-2027 को कुंभ मेले की तर्ज पर दिव्य व भव्य बनाने के लिए डाम कोठी के समीप गंगा तट पर हुई सीएम और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद बैठक में सभी संतों को न बुलाने पर आश्रम धारी व स्थान धारी संत भड़क गए हैं। उन्होंने अखिल भारतीय आश्रम परिषद का गठन करने की घोषणा की है।

शुक्रवार को सरकार की ओर से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें आश्रम धारी व स्थान धारी संतों की पूरी उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की है। इन्होंने रविवार को देवपुरा चौक पर स्थित भारत सेवाश्रम में बैठक की। इसमें आश्रम धारी व स्थान धारी संतों का कहना था कि सरकार ने केवल अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों को ही अर्द्धकुंभ मेले के संदर्भ में बैठक में बुलाया।

सरकार की ओर से अन्य संतों की उपेक्षा की गई है। बैठक में एक अखाड़े के बतौर प्रतिनिधि पहुंचे संतों को बाहर करने पर कड़ी नाराजगी जताई। इन संतों ने अखिल भारतीय आश्रम परिषद के शीघ्र गठन पर अपनी सहमति जताई है। जिसके लिए संतों ने पांच प्रतिनिधि सदस्यों के नियुक्त किए।


Spread the love
और पढ़े  नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़- सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज, त्रासदी से बचे 21 भारतीय पहुंचे काठमांडू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बाढ़ से आई तबाही का मंजर विचलित कर रहा है। भारत के लोग बड़ी संख्या में लापता हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के लापता लोगों…


    Spread the love

    नेपाल आपदा- 475 लोगों की मौत, 667 लापता और 1500+ बचाए गए,रसुवा हाइड्रोपावर टनल में सेना का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई प्रलयंकारी भोटे कोशी बाढ़ ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 475 हो चुका…


    Spread the love