नैनीताल- प्रदेश में सभी बार एसोसिएशनों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक, बार काउंसिल ने इसलिए जारी किए निर्देश

उत्तराखंड बार काउंसिल ने राज्य की सभी बार एसोसिएशनों को उनके चुनाव तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश बार चुनाव की तैयारियों को सुचारू और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। इस निर्णय के बाद अब राज्य की सभी बार एसोसिएशनों को बार काउंसिल चुनाव के संपन्न होने तक इंतजार करना होगा।

गुरुवार को बार काउंसिल अध्यक्ष की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कई राज्यों की तरह उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव भी नियत हैं और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार इन्हें 31 मार्च 2026 से पहले हर हाल में संपन्न कराना अनिवार्य है।

 

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को भेजे अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि बार काउंसिल चुनाव सम्पन्न होने तक राज्य की किसी भी बार एसोसिएशन में न तो चुनाव कराए जाएं और ना ही किसी नए चुनाव की अधिसूचना जारी हो। इससे काउंसिल चुनाव बिना किसी अव्यवस्था के सफलतापूर्वक संपन्न कराए जा सकें।

इसी के अनुपालन में उत्तराखंड बार काउंसिल ने निर्देश दिया है कि प्रदेश की सभी बार एसोसिएशनों में प्रस्तावित या चल रहे चुनाव तत्काल स्थगित किए जाएं। जब तक काउंसिल चुनाव पूरा नहीं होता तब तक मौजूदा कार्यकारिणी यथास्थिति में कार्य संचालन करती रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    देहरादून: रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त नहीं हुई

    रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर सत्यनारायण मंदिर के समीप सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रायवाला कोतवाली पुलिस…