अल्मोड़ा- चितई मंदिर के पास 2 कारों की भीषण टक्कर, एक गाड़ी 50 मीटर खाई में गिरी, दंपति गंभीर रूप से घायल

 

 

अल्मोड़ा जिले के चितई मंदिर से करीब दो किमी आगे बाड़ेछीना मार्ग पर कालीधार बैंड के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत होने के बाद एक कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। एसडीआरएफ पुलिस ने हादसे में गंभीर घायलों को मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने के बाद अस्पताल भिजवाया।

सोमवार को करीब 11:25 बजे मारुति स्विफ्ट (यूके04 एई 0754) और मारुति (के-10 यूपी 32डीके6325) के बीच कलीधार बैंड के पास जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति के-10 कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती को सुरक्षित रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हादसे में मोहन सिंह नेगी (58) और उनकी पत्नी राधिका नेगी (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों आ अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

वाहन चलाते समय बरतें ये सावधानियां

– मोड़ों पर गति नियंत्रित रखें
– ओवरटेक केवल साफ-सुथरे और सुरक्षित स्थान पर करें
– मोबाइल फोन का उपयोग न करें
– वाहन के बीच पर्याप्त दूरी रखें
– वाहन की स्थिति की पूर्व जांच
– सीट बेल्ट अवश्य पहनें
– खराब मौसम में अतिरिक्त सावधानी
– थकान में वाहन न चलाएं

सड़क हादसे में घायल दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया है। दोनों की स्थिति सामान्य है। सर्दियों में हादसे न हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। -देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा

और पढ़े  उत्तराखंड: आज से मतदाता बनाने का अभियान शुरू, SIR में 4.34 लाख नाम जुड़े, 17.05 लाख कटे, घर-घर होगा सत्यापन
  • Related Posts

    व्हाट्सएप पर भेजी चालान की एपीके फाइल: मोबाइल का एक्सेस लेकर खाते से उड़ाए 4.40 लाख, ठग गुजरात से गिरफ्तार

    व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के नाम से एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने और बैंक खाते से 4.40 लाख रुपये उड़ाने के मामले में मुनिकीरेती पुलिस ने गुजरात…

    उत्तराखंड: हरीश रावत का दर्द छलका, कहा-60 साल में कभी पार्टी ने जवाब तलब नहीं किया, अब स्पष्टीकरण देना पड़ रहा

    पूर्व सीएम हरीश रावत 14 अक्तूबर को कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में 60 साल पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि आज तक पार्टी ने उनसे किसी बात या गलती…