देहरादून: मतदाता सूची में नाम जोड़ना या हटाना तो तत्काल भरें फॉर्म, विभाग दे रहा नया वोट बनवाने का मौका

Spread the love

 

त्तराखंड में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होने से पहले आप अपना वोट बनवा सकते हैं। नाम हटवा सकते हैं। पता बदलवा सकते हैं। एसआईआर शुरू होने के बाद यह प्रक्रिया रुक जाएगी, केवल आवेदन हो पाएगा।

जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दो जगह है, वह तत्काल एक जगह से अपना नाम हटवा लें। दो जगह नाम होने पर आपको चुनाव आयोग के नोटिस का सामना करना पड़ सकता है। इसी प्रकार, जिन लोगों का वोट नहीं है, वह भी अपना वोट बनवा सकते हैं ताकि एसआईआर का हिस्सा बन सकें। उत्तराखंड में अभी यह पूरी प्रक्रिया गतिमान है। एक बार एसआईआर की घोषणा होने के बाद प्रक्रिया रुक जाएगी। केवल आवेदन होंगे, जिनका निस्तारण एसआईआर पूरा होने के बाद ही हो पाएगा।

 

नया वोट बनवाने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने की सुविधा उपलब्ध है। यहां आप अपने दस्तावेज को अपलोड करके नया वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो जगह वोट होने पर एक जगह से डिलीट कराने के लिए इसी वेबसाइट पर फॉर्म-7 का लिंक दिया गया है।

वेबसाइट पर फॉर्म-8 भरें
अपने वोट में नाम, पता आदि में करेक्शन के लिए वेबसाइट पर फॉर्म-8 भरा जा सकता है। खास बात ये है कि इन सभी लिंक के साथ चुनाव आयोग ने गाइडलाइंस भी दी हुई है। आपको अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जरूरत पड़ सकती है।

 

एसआईआर के दौरान केवल आवेदन

एसआईआर शुरू होने के बाद केवल आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का निस्तारण एसआईआर खत्म होने के बाद ही हो सकेगा। लेकिन जो लोग अपना वोट अभी बनवा लेंगे, वह एसआईआर में शामिल हो सकेंगे।

और पढ़े  चमोली टनल हादसा: फिर परियोजना में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े, 8 माह में दूसरा हादसा

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love