BOB में लगी भीषण आग में सरकारी दस्तावेज राख, 12 लाख का हुआ नुकसान

Spread the love

खनऊ के पारा स्थित शकुंतला विश्वविद्यालय परिसर की बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। इससे बैंक में रखे दस्तावेज राख हो गए। दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। बैंक मैनेजर के मुताबिक करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

 

विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों को मंगलवार रात करीब 9:30 बजे बैंक से आग की लपटें उठती दिखाई पड़ीं। सुरक्षाकर्मियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी बैंक के पास पहुंच गए। लोगों ने सूचना दमकलकर्मियों को दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। तब तक सरकारी दस्तावेज, कंप्यूटर और प्लास्टिक उपकरणों के जलने से आग और भड़क उठी। इसी बीच एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह तीन दमकल गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया, मगर बैंक बंद होने से समस्या का भी सामना करना पड़ा।

 

खिड़कियां तोड़ बुझाई बैंक में लगी आग, धुआं बना बाधा
दमकलकर्मियों ने हथौड़ी से बैंक की खिड़कियों के कांच तोड़े और फिर आग बुझाना शुरू किया। बिजली कनेक्शन भी कटवा दिया। कुछ देर में बैंक मैनेजर हिमांशु और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और दमकल की मदद से बैंक के ताले खोले। बैंक से निकलते भीषण धुएं के कारण दमकलकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में टीम दो भागों में बांटी गई। कर्मियों ने ब्रीदिंग ऑपरेटर सूट पहनकर आग बुझानी शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह से बुझाई जा सकी। एफएसओ ने बताया कि आशंका है कि बैंक में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। समय रहते आग को बैंक से बाहर नहीं फैलने दिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। टीम बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण करेगी फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  CM Yogi ने की ये बड़ी घोषणाएं- वृंदावन में बनेगा रोपवे, आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट

स्ट्राॅन्ग रूम में था करीब 6 लाख कैश, आग की चपेट में आने से बचा
बैंक मैनेजर हिमांशु की बताया कि हादसे में करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। स्ट्रॉन्ग रूम में करीब छह लाख की नकदी थी, जो जलने से बच गई। हालांकि, सरकारी दस्तावेज राख हो गए हैं। हादसे की असल वजह जानने के लिए टीम गठित की जाएगी। वहीं, शकुंतला उपकेंद्र के जेई अरशद अहमद ने बताया कि बैंक में आग की सूचना मिलते ही तत्काल कनेक्शन कटवा दी गई थी। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर राहत कार्य के लिए लगाया था।

तीन दिन प्रभावित रहेगा काम
बैंक मैनेजर हिमांशु ने बताया कि आग की घटना के कारण तीन दिन काम प्रभावित रहेगा। खाताधारकों के सारे काम आसपास की शाखाओं में होंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला- SC का निर्देश- दो हफ्ते में SIT दाखिल करे स्टेटस रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में ट्रस्ट को मिले दान और चढ़ावे के प्रबंधन में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई की। इस…


    Spread the love

    अयोध्या- जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज के संकल्प से अयोध्या में साकार हुआ भगवान विट्ठल का प्रथम भव्य मंदिर, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बना आस्था का महाकुंभ

    Spread the love

    Spread the love       भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में सनातन धर्म के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज के…


    Spread the love