नोएडा- सेक्टर-18 मेट्रो के पास कार में लगी आग, सड़क पर लगा भीषण जाम, लोगों में अफरा-तफरी

 

 

नोएडा सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास चलती स्कॉर्पियो में शनिवार देर शाम आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद सेक्टर-18 में जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने कहा कि शाम के वक्त सेक्टर-18 में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझा दिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।

और पढ़े  UP में पुलिस चौकी में धमाका: दो खिड़कियां टूटीं, दीवार में आई दरार, ब्लास्ट के पीछे साजिश या महज हादसा?
  • Related Posts

    UP- राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान पर हमले के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा भी पकड़ा गया

    उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो वांछित संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन संदिग्धों पर राष्ट्रपति भवन में तैनात एक सुरक्षा गार्ड पर हमला…

    एक गांव, 3 दोस्त और तीन चिताएं: एक साथ दारू पीने के बाद गई जान, शराब के इस ब्रांड की बिक्री पर लगी रोक

    यूपी के एटा में तीन युवकों की शराब पीने के बाद मौत से किशोरपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। तीनों जिगरी दोस्तों की चिताएं पास-पास लगाई गईं। जीतू और…