अयोध्या- PM मोदी के राम मंदिर जाने का रूट हुआ फाइनल, स्वागत के लिए बने 12 मंच, 25 नवंबर को आएंगे राम मंदिर

 

 

प्रधानमंत्री मोदी के ध्वजारोहण समारोह में राम मंदिर जाने का रूट फाइनल हो गया है। पीएम मोदी 25 नवंबर को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से साकेत कॉलेज में बने हेलीपैड पर आएंगे। यहां से रामपथ से होते हुए जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से श्रीराम जन्मभूमि में प्रवेश करेंगे।

भाजपा ने इसी रूट को फाइनल मानते हुए प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने शुक्रवार को बताया कि 25 नवंबर को साकेत महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर अयोध्या की वैदिक परंपरा के अनुसार पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए स्वस्ति वाचन होगा।

दूसरी तरफ डीएम निखिल टीकराम फुंडे ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के लिए साकेत महाविद्यालय में तीन हेलीपैड बनकर तैयार हो गए हैं। यहां सेफ हाउस भी बनाया गया है। हेलीपैड स्थल पर पीएम के सुरक्षा मानकों के अनुसार, अधिकारियों की देखरेख में सभी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। सफाई और बैरिकेडिंग का काम हो गया है। कॉलेज परिसर में निर्माण सामग्रियों को हरे पर्दों से ढकवा दिया गया है। उदया चौराहे से राम मंदिर तक रामपथ पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू हो गया है।
और पढ़े  गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध
  • Related Posts

    अयोध्या- महाअष्टमी के दिन भाजपा कार्यालय में अभय सिंह का अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर जोर

      शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर सहादतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के भाजपा…

    अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

    रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था…