भीषण हादसा: बरात से लौटते समय बुलेट को डीसीएम ने मारी टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत

Spread the love

 

 

मेठी में थौरा गांव के पास शुक्रवार देर रात बुलेट और डीसीएम में आमने-सामने टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गई। महाराजपुर निवासी उत्कर्ष सिंह (सैनिक), बजरंग सिंह और अंशु सिंह पड़ोसी की शादी से लौट रहे थे। उत्कर्ष शुक्रवार दोपहर जम्मू से छुट्टी पर घर पहुंचे थे। परिवार से मिलकर शाम को सीधे दोस्त की शादी में शामिल होने गए। रात में वापसी के दौरान तीनों हादसे का शिकार हो गए।

 

तीनों शादी से लौट रहे थे

बारात महाराजपुर निवासी शेरा लाल कोरी के घर से हारीपुर गई थी। शादी समारोह से तीनों युवक लौट रहे थे। थौरा गांव की सीमा में उनकी बुलेट आगे से आ रही डीसीएम से टकरा गई। टक्कर में उत्कर्ष और बजरंग की घटनास्थल पर मौत हुई। अंशु को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू हुई।

गांव में सुबह मौत की सूचना पहुंचते ही माहौल शोक में बदल गया। परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। तीनों परिवारों में रोने की आवाजें गूंजती रहीं। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

 

छुट्टी पर आया बेटा…बस कुछ घंटों में हमेशा के लिए चला गया

उत्कर्ष सिंह (32) जम्मू में तैनात थे। शुक्रवार को छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे। परिवार से मिलते ही शाम को दोस्त की शादी में पहुंचे। सुबह उनकी मौत की खबर आई तो परिवार टूट गया। पत्नी सोनम, बेटे माही (10) और रुद्र (8) लगातार रोते रहे। पिता शेर बहादुर बेटे पर निर्भर थे। छोटा भाई संदीप भी सेना में है।

और पढ़े  Closed: भारी बारिश के चलते यूपी में स्कूल बंद, यहां जारी हुआ आदेश, पढ़ें...

शादी की तैयारी चल रही थी…सुबह घर में चीखें गूंज उठी

अंशु सिंह (30) बैजनाथ गांव का इकलौता बेटा था। घर में उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। खेती की जिम्मेदारी उसी पर थी। उसकी मौत से परिवार की उम्मीदें टूट गईं। दो बहनें प्रतिमा और पूनम सदमे में हैं। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

रात तक हंसी थी…सुबह उसी घर में सन्नाटा फैला मिला

बजरंग सिंह (25) मेहनती और सरल स्वभाव का युवक था। दोस्तों के साथ बारात में गया था। लौटते समय उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे दुख में डाल दिया। माता-पिता और रिश्तेदार उसे याद कर बिलखते रहे। गांव के लोग उसे शांत और सहयोगी स्वभाव के लिए जानते थे।


Spread the love
  • Related Posts

    BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

    Spread the love

    Spread the loveआगरा की  फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल…


    Spread the love

    लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार…


    Spread the love