अयोध्या- 501 बटुकों के स्वातिवाचन और पुष्पवर्षा से होगा PM का अभिनंदन स्वागत।

 

 

 501 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन तथा संत-महंतों के शंखनाद और घंटा-घड़ियाल की पवित्र ध्वनि के मध्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया जाएगा। साकेत महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर वैदिक परंपरा के अनुरूप स्वातिवाचन होगा। वहीं साकेत महाविद्यालय से रामजन्मभूमि गेट नंबर-11 तक सड़क के दोनों ओर खड़े लोग पुष्पवर्षा के माध्यम से प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे। स्वागत के लिए 12 मंच बनाए गए हैं जहां से पुष्प वर्षा की जाएगी। स्वागत पथ पर सात स्थानों पर सांस्कतिक कार्यक्रम होगा। पीएम के स्वागत की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक और संवाद का सिलसिला दिनभर चलता रहा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने मणिराम दास छावनी में महंत कमलनयन दास, रानोपाली आश्रम में महंत डॉ. भरत दास और श्रीराम बल्लभ कुंज में महंत शैलेन्द्र दास से भेंट कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। इसके बाद सर्किट हाउस में पार्षदों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर सहमति बनी। पार्षदों सगं बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, प्रधानमंत्री का स्वागत अयोध्या की मर्यादा और परंपरा के अनुरूप किया जाएगा। यह अवसर हमारे लिए गर्व और सौभाग्य का क्षण है। सभी कार्यकतार् पूर्ण मनोयोग से स्वागत की तैयारियों में जुटें। प्रशासन, धार्मिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों की सहभागिता से यह अवसर ऐतिहासिक स्वरूप धारण करता दिखाई दे रहा है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा, अयोध्या हमेशा से आध्यात्मिकता की राजधानी रही है। प्रधानमंत्री का स्वागत वैदिक रीति-रिवाजों के साथ होना अयोध्या की प्राचीन संस्कृति का सम्मान है। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा, नगर निगम स्तर पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। बिजली, स्वच्छता, पेयजल, यातायात और सुरक्षा की व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा, पीएम के ऐतिहासिक स्वागत के लिए टोलियां बनाई गई है। सभी टोलियों से प्रात सात बजे तक अपने नियत स्थान पर पहुंचने के लिए कहा गया है। सड़कों, मंदिरों और मार्गों को दिव्य सजावट से अलंकृत किया जा रहा है।

और पढ़े  UP में चार जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, 17 नवंबर को होगा प्रारूप सूची का प्रकाशन
  • Related Posts

    UP- राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान पर हमले के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा भी पकड़ा गया

    उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो वांछित संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन संदिग्धों पर राष्ट्रपति भवन में तैनात एक सुरक्षा गार्ड पर हमला…

    एक गांव, 3 दोस्त और तीन चिताएं: एक साथ दारू पीने के बाद गई जान, शराब के इस ब्रांड की बिक्री पर लगी रोक

    यूपी के एटा में तीन युवकों की शराब पीने के बाद मौत से किशोरपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। तीनों जिगरी दोस्तों की चिताएं पास-पास लगाई गईं। जीतू और…