राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराने का शुभ मुहूर्त दोपहर 11.58 से,PM मोदी के दौरे की डिटेल

Spread the love

 

 

योध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराने के ऐतिहासिक क्षण की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी तैयारी का जायजा लेने के लिए राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने तैयारी और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बताया कि 25 नवंबर को ध्वजारोहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग चार घंटे अयोध्या में प्रवास करेंगे।

अपने दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री सप्त ऋषि मंदिर से करेंगे, जहां सातों ऋषियों की प्रार्थना की जाएगी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैदिक आचार्य उनके लिए विशेष पूजा-अर्चना कराएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री शेषावतार मंदिर का रुख करेंगे, जहां वे भगवान राम के अनन्य भक्त लक्ष्मण के सम्मुख आराधना करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण धर्म ध्वज फहराने का शुभ मुहूर्त 11:58 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी पवित्र समयावधि में प्रधानमंत्री राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराएंगे। इसके बाद वे देश को संबोधित करेंगे और राम मंदिर निर्माण कार्य की पूर्णता की औपचारिक घोषणा भी करेंगे।

नृपेंद्र मिश्र ने जानकारी दी कि ध्वज फहराने का मॉक ट्रायल एक दिन पहले सफलतापूर्वक किया गया था, जबकि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में दूसरा मॉक ट्रायल भी आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर की जा रही है।

एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक पूरे आठ किलोमीटर मार्ग पर बैरिकेडिंग की जा रही है। एसपीजी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां रूट का लगातार निरीक्षण कर रही हैं, ताकि किसी भी प्रकार की चूक न होने पाए और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक व भव्य तरीके से संपन्न हो सके।

और पढ़े  कांवड़ यात्रा पर बोले CM योगी- यात्रा पर न लापरवाही बर्दाश्त और न ही साजिश, झूठी सूचना देने वाले जाएंगे जेल

Spread the love
  • Related Posts

    परिवार का दावा: मौत के 17 घंटे बाद जिंदा हुई महिला, अंतिम संस्कार से पहले लौटी सांस, दामाद का पकड़ लिया हाथ

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के  ट्रांस यमुना क्षेत्र के श्री नगर कॉलोनी में मौत के करीब 17 घंटे बाद 65 साल की महिला जिंदा हो गई। यह देखकर घर में अफरा-तफरी…


    Spread the love

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई एसआईटी ने संभाली जांच की कमान, वर्चुअल बैठक में लिया सारा ब्योरा

    Spread the love

    Spread the loveचढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के लिए गठित नई एसआईटी ने अभी औपचारिक बैठक नहीं की है लेकिन जांच को लेकर टीम सक्रिय हो गई है। सूत्रों के…


    Spread the love