8 साल की दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान मौत, मेडिकल कॉलेज में 3 दिनों से चल रहा था टीबी का इलाज

आठ साल की दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को उपचार के दौरान महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वह टीबी की मरीज थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी की वजह से मौत की पुष्टि हुई है। मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन अंतिम संस्कार को राजी नहीं हो रहे थे। पुलिस अफसरों के समझाने पर देर-शाम नारायण बाग के पास स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

मूल रूप से चिरगांव निवासी युवक कोछाभांवर इलाके में रहता है। अनबन होने के बाद उसकी पत्नी आठ साल की पुत्री के साथ गुरुग्राम में जाकर रहने लगी। वहां झांसी निवासी आकाश परिहार से उसकी नजदीकी हो गई। 21 अक्तूबर को वह गुरुग्राम से पत्नी एवं बेटी को लेकर झांसी आया। यहां मासूम ने बताया कि मां का प्रेमी आकाश नशीली गोलियां खिलाकर उससे दुष्कर्म करता था। पिता की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने 25 अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उस दौरान पीड़िता की तबीयत खराब थी। टीबी की शिकायत पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर में उसने दम तोड़ दिया।
एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि पीड़िता की बहन की भी कुछ साल पहले टीबी से मौत हो चुकी है। परिवार में अन्य सदस्यों को भी टीबी की शिकायत है। पुलिस आरोपी आकाश को सोमवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
और पढ़े  मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा: 590 दिन बाद सौरभ को इंसाफ, 126 तारीखें, 22 गवाह, हत्या से मृत्युदंड तक टाइमलाइन
  • Related Posts

    अयोध्या- महाअष्टमी के दिन भाजपा कार्यालय में अभय सिंह का अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर जोर

      शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर सहादतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के भाजपा…

    अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

    रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था…