हल्द्वानी- मुख्यमंत्री धामी ने किया 126 करोड़ 69 लाख की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

 

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 25.93 करोड़ की लागत वाली नौ योजनाओं का लोकार्पण और 100.76 करोड़ की 18 योजनाओं का शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं शिक्षा, सड़क, चिकित्सा, सिंचाई, सीवरेज, नगर विकास, सौंदर्यीकरण और निराश्रित गोवंश संरक्षण से संबंधित हैं।

 

इन योजनाओं का किया लोकार्पण
ओखलकांडा में क्षतिग्रस्त 11 नहरों का पुनर्निर्माण, भीमताल में जिला आयुर्वेदिक भवन, रामगढ़ में मल्ला सूपी-रूसानी-दीगड़-कफूवा लोधिया मोटर मार्ग, बेतालघाट में मल्ली सेठी लिफ्ट सिंचाई योजना, हल्द्वानी में पशु चिकित्सालय में वाहनों की पार्किंग एवं पशुओं हेतु ओटी निर्माण, कालाढूंगी में पशु चिकित्सालय भवन, गंगापुर कबडवाल में गोशाला निर्माण (फेज-1), रामनगर में राजकीय पॉलीटेक्निक भवन और पांडेनवाड़ हल्द्वानी में पुनर्वास केंद्र का जीर्णोद्धार।

 

इन योजनाओं का किया शिलान्यास
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बाढ़ सुरक्षा कार्य, फतेहपुर, कमलुवागांजा, गुनीपुर, पनियाली एवं बच्चीनगर में क्षतिग्रस्त नहरों का निर्माण, कोटाबाग में पॉलीटेक्निक भवन, रामपुर चकलुवा में नलकूप निर्माण, कैंची धाम परिसर का विकास, भवाली में पर्यटक आवास गृह की मरम्मत, नैनीताल में पर्यटन कार्यालय भवन निर्माण, ग्रामीण मोटर मार्गों का पुनर्निर्माण एवं सुधार, झीड़ापानी वाटरफॉल का विकास, विभिन्न स्थानों पर नलकूप निर्माण, हल्द्वानी में राजपुरा और पर्वतीय मोहल्ला सीवरेज योजनाएं, लालकुआं में गोशाला निर्माण (फेज-2) और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में पुस्तकालय का पुनरुद्धार कार्य।

और पढ़े  देहरादून- दलेर मेहंदी विवाद: माफी मांगने के सवाल को टाल गए मंत्री उनियाल, बोले- तबीयत खराब थी तो बता देते
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…