हल्द्वानी- जिला नैनीताल में बनाई जाएंगी 50 हजार लखपति दीदियां – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

 

प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 को सहकारिता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। सहकारिता वर्ष में प्रदेश में दो लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। इसके तहत नैनीताल जिले में 50 हजार लखपति दीदियां बनाई जाएंगी।प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 को सहकारिता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। सहकारिता वर्ष में प्रदेश में दो लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। इसके तहत नैनीताल जिले में 50 हजार लखपति दीदियां बनाई जाएंगी।

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में यहां नगर निगम सभागार में महिला सशक्तीकरण पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रावत ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए पूरे वर्ष में 1,100 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें 10 सहकारी मेले और सभी बैंकों में 2-3 विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रावत ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी समितियों से जुड़ें और सचिव से संपर्क कर नए प्रोजेक्ट प्राप्त करें। कहा, महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए सरकार ने पांच लाख रुपये तक के ऋण की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। कार्यक्रम में महापौर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, सीडीओ अशोक कुमार पांडे, जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत आदि मौजूद रहे।

समूहों को दिए आर्थिक सहायता के चेक
इस दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूह को करीब 40 लाख रुपये के आर्थिक सहायता चेक भी वितरित किए गए। सहकारी बैंकिंग के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही महिला अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। जिले में सहकारिता वं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला समूहों, फेडरेशन सहित विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिला महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पल्लवी गुप्ता, मुख्य कृषि अधिकारी रितु कुकरेती, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, सूचना अधिकारी मीडिया सेंटर प्रियंका जोशी को सम्मानित किया गया।
और पढ़े  उत्तरकाशी: भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, तय हुआ शुभ मुहूर्त
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    देहरादून: प्रदेश में कांग्रेस की न्याय यात्रा आज से, बदरीनाथ व गोल्ज्यू मंदिर से कांग्रेस करेगी यात्रा का आगाज

    प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों व भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की न्याय यात्रा कल से शुरू होगी। चमोली जिले के बदरीनाथ धाम व अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर…