लालकुआं- एक्शन में एसओजी टांडा”6 महीने के भीतर पकड़े एक दर्जन से अधिक वन तस्कर”कई वाहनों को भी किया जप्त।

 

लालकुआं- एक्शन में एसओजी टांडा”6 महीने के भीतर पकड़े एक दर्जन से अधिक वन तस्कर”कई वाहनों को भी किया जप्त

 

 

लालकुआं तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन की एसओजी टीम ने बीते 6 महिने के भीतर वन तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की है इस कार्यवाही में एसओजी टीम ने लगभग 50 से अधिक मामले दर्ज किए हैं जिसमें एसओजी टीम ने लगभग एक दर्जन से अधिक वन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है इनमें दो वन तस्कर मोस्टवांटेड है। जो लम्बे समय से फरार चल रहे थे।इस कार्यवाही से वन तस्करों में हड़कंप मच हुआ है।

बताते चलें कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन में तैनात एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पिछले 6 महिने में अवैध खैर, तथा सागौन तस्करी के अलावा जंगली वन्य जीवजंतु शिकार में लिप्त वन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 50 से अधिक केश दर्ज कर उनमें शामिल लगभग एक दर्जन से अधिक वन तस्करों को जेल भेजने की कार्रवाई की है साथ ही टीम द्वारा बड़ी मात्रा में छोटे बड़े वाहनों को भी सीज किया है। इसके साथ ही दो मोस्टवांटेड वन तस्करों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है जो लम्बे समय से फरार चल रहे थे। इस कार्यवाही से वन तस्करों में हड़कंप मच हुआ है।
इधर एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन पर एसओजी टीम अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पिछले 6 महिनों में खैर, सागौन तस्करी सहित जंगली जीव जंतु के शिकार में लगभग 50 से अधिक केस दर्ज किए हैं। तथा एक दर्जन से अधिक वाहनों को पकड़कर सीज किया है। साथ ही इन मामलों में लगभग एक दर्जन से अधिक तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तथा भारी मात्रा में काटी गई खैर , सागौन लकड़ी को भी जप्त किया है। उन्होंने कहा कि इन मामलों में फरार चल रहे वन तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर धरपकड़ जारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन में लकड़ी तस्करी किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका यहां अभियान निरंतर जारी रहेगा।

और पढ़े  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग के 553 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

बाईट, कैलाश तिवारी एसओजी प्रभारी।

 

  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…