2023 Hemkund Sahib यात्रा:- अधिकारियों की बैठक में यात्रा के लिए तय हुए घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी के रेट

2023 Hemkund Sahib यात्रा:- अधिकारियों की बैठक में यात्रा के लिए तय हुए घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी के रेट

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी का रेट तय कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को गोविंदघाट में चमोली जिला पंचायत, ईडीसी, घोड़ा-खच्चर संचालक समिति, टैक्सी यूनियन, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग के अधिकारियों की बैठक में रेट तय किए गए।
गोविंदघाट से पांच किलोमीटर की दूरी पर पुलना गांव तक तीर्थयात्री वाहन से और यहां से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हेमकुंड साहिब तक पैदल तीर्थयात्री होती है। तीर्थयात्री यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचते हैं और दूसरे दिन छह किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं। अधिकांश तीर्थयात्री पैदल दूरी अधिक होने के कारण घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी में बैठकर यात्रा करते हैं।

ये रेट हुए तय–

– पुलना गांव से घोड़ा-खच्चर में घांघरिया तक- 9 किलोमीटर- 4300 रुपये (आना-जाना)
– पुलना गांव से डंडी-कंडी में घांघरिया तक- 1900 रुपये (आना-जाना)
– घांघरिया से डंडी-कंडी में हेमकुंड साहिब तक-6 किमी- 2900 रुपये (आना-जाना)
– घांघरिया से घोड़ा-खच्चर में हेमकुंड साहिब तक- 2700 रुपये (आना जाना)

और पढ़े  श्रीनगर से देहरादून कार से निकले CM: मार्ग का लिया जायजा, संगम दर्शन और शौचालय को हाईटेक बनाने के निर्देश
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…