बाबा सिद्दीकी – एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 18 हो गई है। इससे पहले बुधवार को भी बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

सलमान खान के साथ ही एसआरए प्रोजेक्ट के एंगल से कर रही जांच 
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बीती 12 अक्तूबर को उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एनसीपी नेता की हत्या में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से नजदीकी वाले एंगल से जांच कर रही है। साथ ही स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी प्रोजेक्ट के एंगल से भी इस हत्याकांड की जांच में जुटी है।

दरअसल बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में दो झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं, संत ज्ञानेश्वर नगर और भारत नगर का विरोध कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि ये विवाद भी बाबा सिद्दीकी की हत्या की वजह हो सकता है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी प्रोजेक्ट से संबंधित दस्तावेज भी अथॉरिटी के अधिकारियों से मांगे थे। साथ ही सलमान खान से नजदीकी वाला एंगल भी पुलिस द्वारा जांचा जा रहा है। दरअसल सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में सलमान खान के घर पर फायरिंग भी हो चुकी है।

और पढ़े  ब्राजील: महिलाओं के वेश में बच्चे के साथ घूम रहा था 16 हत्याओं का आरोपी 'मच्छर', पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है।…

    3 दिन की बैंकों की हड़ताल टली,आज से खुलेंगे बैंक!,क्या सरकार ने मान ली मांगें?

    आज से तीन दिन तक करोड़ों बैंक कस्टमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता, लेकिन यूनियन के लोगों को यह महसूस हुआ और हड़ताल टाल दी गई। इसी हड़ताल के…