हल्द्वानी : सारथी फाउंडेशन की पहल सुधरेगी गरीब बच्चों को भविष्य ।

सारथी फाउंडेशन समिति ठंड के मौसम में भी समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों के लिए लगातार कार्य कर रही है जिस तरीके के गर्म कंबल वितरण की मुहिम चला रखी है वैसे ही संस्था गरीब बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए कपड़े देने का कार्य भी कर रही है संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा प्रसाद जी के नेतृत्व में संस्था में निरंतर कार्य चल रहा है *संयोजक नवीन पंत, समन्वयक ज्ञानेंद्र जोशी एवं महिला संगठन अध्यक्ष दीप्ति चुफाल* ने बच्चों को कपड़े प्रदान किए और बच्चों को भविष्य में शिक्षा सामग्री से भी मदद करने का वादा किया।
*संस्था के संयोजक नवीन पंत* ने कहा कि संस्था समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में कोई कोर कसर नही छोड़ेगी और जहां भी संस्था के लोगों को अंतिम छोर के व्यक्ति तक कोई मदद पहुंचानी होगी संस्था हमेशा तत्पर करेगी।
*संस्था के समन्वयक ज्ञानेंद्र जोशी* ने कहा कि संस्था अपने उद्देश्यों के अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते अनेकों ऐसे कार्यों को कर रही है जिससे समाज को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से फायदा हो सके।

और पढ़े  ऋषिकेश: वेतन और भत्तों समेत मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, कई रूटों पर बसें प्रभावित
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…