देहरादून : पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 6 लोग पार्टी से निष्कासित

29 नवम्बर, भाजपा संगठन ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 6 लोगों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की जांच के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक के निर्देश पर निष्कासन की कार्यवाही की गई है। इन नेताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। निष्काषित लोगो मे संजय वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष भवाली नैनीताल, श्रीमती ज्योति वर्मा मंडल मंत्री भवाली, रवि कुमार मंडल अध्यक्ष भाजयुमो भवाली, अनुभव कुमार मीडिया प्रभारी भवाली, हरीश बिष्ट ब्लॉक प्रमुख भीमताल तथा कृपाल सिंह बिष्ट मंडल महामंन्त्री नैनीताल मंडल शामिल है।

और पढ़े  केदारनाथ हेली सेवा: 3 बजे खुला आईआरसीटीसी का पोर्टल, कुछ ही देर में टिकट बुकिंग हुई फुल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…