हल्द्वानी: बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ, सभी तैयारी पूर्ण..

हल्द्वानी के चुनाव की प्रक्रिया विधिवत प्रारम्भ कर दी गयी, सत्र (2022-2024) हेतु चुनाव वर्तमान मे गतिमान है। आज 12 नामांकन विभिन्न पदों के लिए दाखिल किए गये। 928 मतदाता 14 विभिन्न पदों के लिए प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। चुनाव प्रक्रिया पूर्णता पारदर्शिता तरीके से सम्पादित की जा रही है। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता दीवान सिंह बिष्ट द्वारा अवगत कराया गया कि सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है, तय कार्यक्रम के अनुसार 28 तारीख को मतदान एवं मतगणना का कार्य किया जाएगा। नामांकन में अध्यक्ष पद हेतु राजन सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष पद हेतु प्रकाश चन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष (आरक्षित महिला) रजनीपाल, संयुक्त सचिव (प्रेस) योगेश चन्द्र लोहनी व बंसती बिष्ट, सचिव विनीत परिहार, कोषाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रौतेला, लेखाधिकारी राजेद्र प्रसाद पाण्डे व मनीष गोयल, पुस्तकालयध्यक्ष मीनू चौहान, कार्यकारिणी सदस्य सुधांसु तिवाड़ी, कार्यकारिणी सदस्य (महिला) सुचित्रा बेलवाल द्वारा नामांकन दाखिल किया। चुनाव संपन्न करने में धनश्याम बडोला बृजेश बिष्ट, भुवन गुणवत, महेश सोराडी, निर्मल थापा, रावल, हरप्रीत सिंह गम्भीर, गोविंद सिंह बगडवाल दिलीप रावल देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा, ललित जोशी जगतसिंह कुल्पाल द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

और पढ़े  मसूरी: 12 साल बाद शरदोत्सव का आगाज, 40 टीमों ने दिखाई लोक संस्कृति की झलक, पांडवाज ने शाम को बनाया यादगार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…