चंपावत / टनकपुर : पुलिस ने 21.02 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर पकड़े।

चंपावत की टनकपुर कोतवाली पुलिस ने आपरेशन क्रेक डाउन के तहत एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशन में पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही कर रही है। टनकपुर पुलिस ने दो तस्करों को 21.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
वी.ओ – 1 – पुलिस व एसएसबी ने बुधवार की रात संयुक्त कांबिंग के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से 21.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई। सीओ टनकपुर अविनाश बर्मा ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से इन्दर ओखेड़ा पुत्र श्री झोसे ओखेडा, उम्र-44 वर्ष, निवासी भीमदत्तनगर, वार्ड न0 09, ब्रह्मदेव, जिला कंचनपुर, नेपाल के कब्जे से 11.51 ग्राम स्मैक व सुरेश ओड पुत्र स्व0 प्रेम राम ओड़, उम्र-27 वर्ष, निवासी भीमदत्त नगर, वार्ड न0 09, ब्रह्मदेव, जिला कंचनपूर नेपाल के कब्जे से 9.51 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 8/18/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

और पढ़े  चमोली: ज्योतिर्मठ में 21 असुरक्षित सरकारी भवन होंगे ध्वस्त, भू-धंसाव से प्रभावित होने पर प्रशासन ने लिया फैसला
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…