श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक का आयोजन,पत्रकार राहत कोष का हुआ गठन

वयोवृद्ध पत्रकार राजेंद्र सिंह नेगी का श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया सम्मान
राजेंद्र सिंह नेगी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की कार्यशैली से प्रभावित होकर पुनः हुए शामिल

देर शाम एक स्थानीय होटल में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिला पौड़ी इकाई की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया बैठक में सभी सदस्य द्वारा निर्णय लिया गया है कि एक आपदा राहत कोष का गठन किया जाए जिससे की जिला इकाई पर किसी भी पत्रकार पर किसी विपत्ति के वक्त पत्रकार साथी की हर संभव मदद की जा सके सर्व सहमति से देवेंद्र चौहान अंजना गोयल संजय थपलियाल को इस समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई इसी बीच वयोवृद्ध पत्रकार एवं पूर्व मैं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के उपाध्यक्ष रहे राजेंद्र सिंह नेगी का श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा फूल मालाओं से सम्मान किया गया राजेंद्र सिंह नेगी 1990 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय रहे हैं एवं उनकी पत्नी श्रीमती स्वर्गीय सरोजनी देवी के नाम से ही कोटद्वार चिकित्सालय डायलिसिस भवन का नाम रखा गया है जो कि स्वयं मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा घोषणा की गई है अपने संघर्षों से पहचाने जाने वाले राजेंद्र सिंह नेगी ने पुनः श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की कार्यशैली से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की, बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी अपनी बातों को रखा एवं जिसमें की सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए बैठक में सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल रहे बैठक में जिला अध्यक्ष अजय सरल गढ़ आवाज के संपादक महावीर सिंह रमन संजय थपलियाल रोशन कोटनाला प्रदीप कुकरेती अंजना गोयल देवेंद्र चौहान सुधांशु थपलियाल राजेंद्र सिंह नेगी दिनेश गुसाईं सुनील सैनी नितिन शर्मा सेलू सिंह गौरव गोदियाल सुनील पाल, गौरव ठाकुर रोहित पवार आदि सदस्य शामिल रहे ।

और पढ़े  देहारदून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…