विवादों में साध्वी प्रज्ञा : कांग्रेस ने घर में कोरोना का टीका लगवाने पर प्रज्ञा को घेरा, कहा- नाच सकती हैं लेकिन…..

Spread the love

भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा घर पर  वैक्सीन लेने को लेकर है। कांग्रेस नेता ने साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्विटर पर लिखा ‘  अभी कुछ दिन पूर्व ही बास्केट बॉल खेल रही व ढोल की थाप पर नृत्य कर रही हमारी भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने आज घर टीम बुलाकर वैक्सीन का डोज लगवाया?
कांग्रेस नेता ने सवाला किया कि पीएम मोदी से लेकर सीएम शिवराज और तमाम भाजपा नेता अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा कर आए , लेकिन साध्वी प्रक्षा को यह छूट क्यों व किस आधार पर मिली?
दरअसल, कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा का आरोप है कि साध्वी प्रज्ञा भोपाल में जब बास्केटबॉल खेल सकती हैं और शादी समारोह में डांस करती हैं तो टीका लगवाने केंद्र पर क्यों नहीं जा सकती, किस आधार पर उनका वैक्सीनेशन घर पर हुआ। कांग्रेस नेता सलूजा ने कहा कि यह समझ से परे है। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ गई थी, उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया था। इलाज के बाद वह भोपाल पहुंची हैं। कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक उन्होंने अपने घर पर ली, जिसपर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने निशाना साधा है।


Spread the love
और पढ़े  चलती ट्रेन में लटककर स्टंट- लड़का चलती ट्रेन से रील बना रहा था, तभी खंभे से जा टकराया सिर, फिर जो हुआ कर देगा हैरान
  • Related Posts

    Accident: पश्चिम बंगाल में सड़क हादसा, 10 तीर्थयात्रियों की मौत, 35 लोग घायल

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम बंगाल के बर्दवान में बिहार जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। यात्री बस एक ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में 10…


    Spread the love

    जश्न-ए-आजादी: आज भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है लालकिले से लेकर देश के कोने-कोने तक, स्वतंत्रता दिवस की धूम

    Spread the love

    Spread the love   भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने लालकिले की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *