Accident: पश्चिम बंगाल में सड़क हादसा, 10 तीर्थयात्रियों की मौत, 35 लोग घायल

Spread the love

 

 

श्चिम बंगाल के बर्दवान में बिहार जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। यात्री बस एक ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत होने की खबर है। 35 लोग घायल भी हुए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। खबर लिखे जाने तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग सका है।

बस और ट्रक की भिड़ंत… कई घायलों की स्थिति नाजुक
खबर के मुताबिक स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में पहुंचाया गया। कई घायलों की स्थिति गंभीर है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस चालक ने संतुलन खो दिया, जिसके कारण वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया।

 

बिहार के मोतिहारी निवासी थे हादसे के शिकार तीर्थयात्री
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में रहने वाले तीर्थयात्री दक्षिण 24 परगना जिले में गंगासागर तीर्थ यात्रा पर आए थे। यात्रा पूरी करने के बाद घर लौटने के दौरान पूर्वी बर्धमान जिले में फगुईपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बस दुर्घटना का शिकार हो गई। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

8 अगस्त को रवाना हुए, पहले झारखंड के देवघर गए फिर गंगासागर की योजना बनी
घायलों के इलाज को लेकर पश्चिम बंगाल के अधिकारियों ने बताया कि छह बच्चों सहित घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया, लग्जरी बस में 45 लोग सवार थे। मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी तीर्थयात्री 8 अगस्त को मोतिहारी से अपनी यात्रा शुरू करने के बाद पहले झारखंड के देवघर गए इसके बाद वे गंगासागर आए थे।

और पढ़े  पाकिस्तान में आत्मघाती हमला- विस्फोटक से भरी गाड़ी चेकपोस्ट से टकराई, 15 पुलिसकर्मियों की मौत, कई घायल

Spread the love
  • Related Posts

    पीएम मोदी बोले- पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से करें इस्तेमाल’, इससे विदेशी मुद्रा की होगी बचत

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बहुत बड़ी अपील की है। रविवार को तेलंगाना…


    Spread the love

    बांग्लादेश HC ने हिंदू साधु चिन्मय दास की जमानत याचिका खारिज की, हत्या मामले में जारी रहेगा ट्रायल

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में हिंदू संत ब्रह्मचारी चिन्मय कृष्ण दास को बड़ा झटका लगा है। देश के हाईकोर्ट ने रविवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा…


    Spread the love