नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, चेन्नई में चल रहा था इलाज

Spread the love

 

 

गालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी उम्र 80 वर्ष थी। यह जानकारी कोहिमा राजभवन के अधिकारी ने दी। राजभवन के पीआरओ अधिकारी के अनुसार, गणेशन पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के आईसीयू में थे, जहां उन्हें विशेष निगरानी और इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

 

घर में अचानक गिरने के बाद हुए थे चोटिल
जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त को गणेशन अपने घर में अचानक बेहोश होकर गिर गए और इस दौरान उन्हें सिर में चोट लगी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया ताकि उनका गहन उपचार और निगरानी की जा सके।

पीएम मोदी ने निधन पर जताया दुख
पीएम मोदी ने भी नगालैंड के राज्यपाल रहे ला गणेशन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- नगालैंड के राज्यपाल थिरु ला. गणेशन जी के निधन से दुःख हुआ। उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की। तमिल संस्कृति के प्रति भी उनका गहरा लगाव था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।

 

डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों ने जताया शोक
नगालैंड के उपमुख्यमंत्री यंथुंगो पैटन ने राज्यपाल ला गणेशन के निधन पर लिखा- मुझे इस समाचार से गहरा सदमा और दुःख पहुंचा है। सार्वजनिक जीवन में अपने पूरे सफर में, उन्होंने गरिमा, विनम्रता और जन कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिचय दिया। नगालैंड में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने सद्भाव को मजबूत करने, विकास को प्रोत्साहित करने और लोगों की आकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए समर्पण भाव से काम किया। उनके नेतृत्व और राज्य भर के समुदायों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें सच्चा स्नेह और सम्मान दिलाया।

और पढ़े  गैगस्टर नीतीश कौशल अमेरिका में गिरफ्तार, एफबीआई ने अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में किया था शामिल

 

2023 में नगालैंड के 21वें राज्यपाल हुए थे नियुक्त
ला गणेशन को 12 फरवरी, 2023 को नगालैंड का 21वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था और उन्होंने 20 फरवरी, 2023 को पद संभाला था। उनके निधन से राज्य और राजभवन में शोक की लहर फैल गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें,सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें, विधानसभा में मौन, PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveसिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव…


    Spread the love

    West Asia- जंग के बीच ईरान के मंत्री PAK पहुंचे; अमेरिका ने लगातार 10वें दिन बम बरसाए

    Spread the love

    Spread the loveजंग के बीच पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में  पाकिस्तानी समकक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की। पीटीआई…


    Spread the love